दयानन्द कॉलेज में हुआ स्वच्छ भारत मिशन अभियान 2024"
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत अजमेर एवं दयानन्द कॉलेज अजमेर के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं युवा विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान 2024 स्वच्छता ही सेवा के संकल्प की मूल भावना के साथ श्रमदान कार्य किया गया।
प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत के निर्देशन में इस अभियान का शुभारम्भ महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया जिसमें महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ विद्यार्थियों की भागीदारी रही। युवा विकास केन्द्र के भारत भूषण ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह के दिशा-निर्देशानुसार एवं माय भारत अजमेर के जिला युवा अधिकारी जयेश मीना तथा महाविद्यालय के युवा विकास केन्द्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वित प्रयासों से स्वयंसेवकों के चार समूहों ने ब्यावर रोड स्थित महाविद्यालय के गेट नं. 2 से छात्र छात्रावास तक यत्र-तत्र बिखरे हुए कचरे, प्लास्टिक, एवं समस्त अनुपयोगी सामान को बायो-डिग्रेडेबल बैग में एकत्रित किया गया। दयानन्द महाविद्यालय परिवार को श्रमदान कार्य करते हुए देखने पर जनमानस ने अभियान की उपयोगिता कै सराहा। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की विषयवस्तु पर आधारित इस अभियान में प्राचार्य डा. लक्ष्मीकांत ने अपने उद्बोधन में आस-पास के क्षेत्र को प्रतिदिन स्वच्छ रखने का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने अपने उद्बोधन में भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के 10 वर्ष पूरे होने एवं 17 सितम्बर-02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अभियान में महाविद्यालय के वाईडीसी, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एवं रेंजर रोवर्स, रेड रिबन सहिय माय भारत अजमेर के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
Subscribe To : / @dayanandcollegeajmer
#davcollgeajmer
#dayanandcollegeajmer
#education
#agriculture
Contact us on:-
Instagram - / davcollegeajmer_official
Facebook - / davcollegeajmerofficial
Youtube - / @dayanandcollegeajmer