माँ पार्वती धाम जामघाट की महिमा || निमाड़ी भजन || गायक- शिव भाई गुप्ता || संगीत- पियुष कुशवाह

Опубликовано: 24 Июль 2026
на канале: OM GURU Nimadi Sangeet
322,528
1.2k

दुनियाभर में कई धार्मिक स्थल हैं और हर मंदिर की अपनी अलग ही मान्यता होती है। इसी तरह इंदौर से करीब 50 किलो मीटर दूर विंध्याचल पर्वत श्रृंखला के घने जंगल पर कुछ 3 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर भी एक मंदिर (parvati temple jaam ghat) है।
यह मंदिर माता पार्वती (parvati mata mandir) का है जो अष्टभुजाधारी प्रतिमा है। यह मंदिर एक हेक्टेयर से ज्यादा में फैला हुआ है। जाम खुर्द गांव पर बसा पार्वती धाम जाम घाट पर है। यह महू-मंडलेश्वर मार्ग (mahu mandleshwar road) पर आता हैै। मंदिर का परिसर करीब एक हेक्टेयर से ज्यादा में फैला हुआ है। इंदौर से महू होते हुए बड़गोंदा, मेण के रास्ते यहां तक पहुंचा जा सकता है। इस मंदिर के अध्यक्ष रामेश्वर पटेल व उपाध्यक्ष कैलाश पाटीदार है। ग्रामीणवासी और ट्रस्ट के सहयोग से मंदिर का निर्माण करीब 2 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
यह निर्माण कार्य करीब चार-पांच साल से चल रहा है जिसके तहत् 6 हजार वर्गफीट एरिया में माता पार्वती के तीन मंजिला मंदिर का निर्माण होना है। स्कंद पुराण (Skanda Purana) में उल्लेख के मुताबिक राजा इंद्र ने यहां मूर्ति की स्थापना की थी। इस मंदिर में पार्वती माता की प्रतिमा को महिषासुर का वध करते दिखाया गया है। पत्थर से निर्मित माता रानी की मूर्ति सवा पांच फीट ऊंची और काफी आकर्षक है। यहां दूर-दूर से भक्त आते हैं और मां उनकी हर मुराद पूरी करती है।

भजन गायक- शिव भाई गुप्ता

संगीत व विडियो- पियुष कुशवाह

रिकार्डिंग- ॐ गुरु डिजिटल रिकार्डिंग स्टूडियो खरगोन मोबा-9926418027

निर्माता- माँ पार्वती ट्रस्ट परिवार

ऐसे ही अन्य विडियो देखने के लिए हमारे चेनल को सबस्क्राइब जरुर कर लेवें |
सभी प्रकार की आडिओ विडियो रिकार्डिंग हेतु संपर्क- करें- मोबा.-9926418027
#omgurunimadisangeet #निमाड़ी