चौरी चौरा : मिट्टी खनन में मानकों की अनदेखी, धड़ल्ले से हो रही है मिट्टी खनन

Опубликовано: 20 Март 2026
на канале: Nari Shakti Media
12
0

चौरी चौरा : मिट्टी खनन में मानकों की अनदेखी, धड़ल्ले से हो रही है मिट्टी खनन...
चौरी चौरा क्षेत्र में भट्ठा मालिक का अवैध खनन कर सरकार को रॉयल्टी का तगड़ा चूना लगा रहे हैं साथ ही जिस जगह पर खुदाई हो रही है वह भूमि भी किसी योग्य नहीं बचती इसको रिहायशी जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और न खेती के काम !भट्ठा मालिकों को ईट बनाने के लिए जिस मिट्टी का इस्तेमाल करना होता है उसकी रॉयल्टी जमा करनी पड़ती है इसके लिए नियम तो यह है कि संबंधित एसडीएम या तहसीलदार को सर्वे करना पड़ता है और उसी आधार पर रॉयल्टी तय की जाती है जिस जगह कि रॉयल्टी तय की जा रही है ,उस भूखंड के मालिक और ईट भट्ठा स्वामी के बीच लिखित करार होता है इसमें यह भी मानक तय रहता है की मिट्टी की खुदाई इतनी गहराई से ज्यादा नहीं होनी चाहिए इसके बावजूद मानको की अनदेखी करते हुए ईट भट्ठा मालिक मिट्टी का जबरदस्त खनन कर रहे हैं।