नमस्कार साथियों ! मैं अपने यूट्यूब चैनल हिमालयन टॉक्स पर आज से सरकारी कर्मचारियों को समर्पित एक वीडियो सीरीज शुरू कर रहा हूं। कर्मचारी कॉर्नर-नाम से। आपको पता ही है कि सरकारी कर्मचारियों से जुड़े बहुत से मसले होते हैं...बहुत से सवाल होते हैं...बहुत सी उलझनें और जिज्ञासायें होती हैं..कोशिश करूंगा कि हर हफ्ते उनको लेकर किसी न किसी एक्सपर्ट से बात की जाए...उनकी गाइडेंस ली जाए...उनका समाधान निकाला जाए...ये भी कोशिश रहेगी कि सरकारी सेवा के नियम-कायदों को सरलीकृत करके आपको बताया जाए...
इस सीरीज का ये पहला वीडियो है और इसमें मेरे खास मेहमान हैं बलवंत सिंह पंवार जोकि देहरादून में रहते हैं...और 36 साल की उनकी सरकारी सेवा रही है...वो प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुए हैं...इस वीडियो में वो सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले अवकाशों यानी छुट्टियों के बारे में बहुत डीटेल से और सरल शब्दों में आप तक जानकारी पहुंचा रहे हैं...आप जानते ही हैं कि उत्तराखंड की राजनीति में हाल में एक अर्जित अवकाश की बड़ी चर्चा रही है...तो अर्जित अवकाश क्या होता है और सरकारी कर्मचारियों को बाकी अवकाश कब और कैसे मिल सकते हैं, इसकी पूरी डीटेल जानते हैं कर्मचारी कॉर्नर में। आपसे निवेदन है कि आप ये वीडियो कर्मचारी साथियों तक जरूर बढ़ा लें ताकि इस वीडियो से उनको भी कुछ मदद मिल जाए। कोशिश रहेगी कि हर हफ्ते कर्मचारियों से जुड़े मसलों को इस प्लेटफार्म पर जगह दी जाए।
#EmployeeCorner, #GovernmentEmployees, #LeaveRules, #EarnedLeave, #CasualLeave, #MedicalLeave, #SarkariNaukri, #Uttarakhand, #HimalayanTalks, #Dehradun, #GovtRules, #HRGuidance, #ServiceRules, #IndianEmployees, #WorkplaceGuidance, #HimalayanTalks, #ManuPanwar, #manupanwaryoutubechannel , #youtuberfromuttarakhand, #manupanwar
Follow me on :
Facebook : @Manu.Panwar.Official
X : @manupanwar
Instagram : @manupanwarofficial
Subscribe
Youtube : @ManuPanwar
Join this channel to get access to perks:
/ @manupanwar