लूट कांड के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Опубликовано: 08 Август 2026
на канале: MP LTV NEWS
29
1

खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर खजुराहो अनुभाग अंतर्गत बमीठा, राजनगर तथा खजुराहो अंतर्गत हुई विभिन्न घटनाओं को लेकर जानकारी प्रदान की जिसके तहत विगत दिनों हुए लूट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी तथा इनसे आरोपित सभी आरोपियों को लूट के माल सहित पत्रकारों के समक्ष आरोपियों को प्रस्तुत किया गया, एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया की यह सभी अपराधी आस-पास के गांव से हैं जिनकी उम्र भी बहुत ज्यादा नहीं है जिनमें से एक तो अभी नाबालिग है, एसडीओपी खजुराहो ने प्रेस वार्ता के माध्यम से आरोपियों से बरामद हीरो होंडा मोटरसाइकिल के अलावा दो मोबाइल फोन एक चांदी की चेन तथा ₹2000 नगद के अलावा दो और मोटरसाइकिल तथा 315 बोर कट्टा में पांच कारतूस एवं लूटी हुई मोटरसाइकिल चांदी की चेन इत्यादि प्रस्तुत की जिन्हें विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है ,आज की इस प्रेस वार्ता के दौरान बमीठा थाना प्रभारी संदीप दीक्षित विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।