Bajaj Consumer Care, की बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक को मंजूरी मिल गई है. अगस्त 2015 में शेयर का भाव 525 रुपये था. वहीं, अब भाव 260 रुपये है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों के बीच अच्छी स्थिति को बनाने के लिए बायबैक का एलान किया है. शेयर बायबैक उस स्थिति को कहते हैं जब कंपनी अपनी पूंजी से अपने ही शेयर वापस ख़रीदती है. बायबैक मतलब कंपनी मानती है कि बाज़ार में शेयर के भाव कम मिल रहे हैं. शेयर बायबैक से कंपनी का इक्विटी कैपिटल कम हो जाता है. बाज़ार से वापस ख़रीदे गए शेयर ख़ारिज हो जाते हैं. बायबैक किए गए शेयरों को दोबारा जारी नहीं किया जा सकता. इक्विटी कैपिटल कम होने से कंपनी की शेयर आमदनी यानी EPS बढ़ जाती है.
Bajaj Consumer Buyback #market #buyback #bajaj #stockmarket #share #investing #shortsvideo #shorts