Ghazal Yaad aate ho /Hindi Urdu poetry

Опубликовано: 17 Июнь 2026
на канале: Readable
397
9

Ghazal Yaad aate ho/ Hindi Urdu poetry‪@Readable1‬
घर आता हूँ तो याद आते हो
थक जाता हूँ तो याद आते हो
जीना तुम्हारी याद में मुश्किल
मर जाता हूँ तो याद आते हो
दुनियादारी में भूल जाता हूँ
पछताता हूँ तो याद आते हो
जलवा भी, पर्दा भी, तमाशा भी
डर जाता हूँ तो याद आते हो
जब अपने बारे में किसी को कुछ
बतलाता हूँ तो याद आते हो
तुम जाते हो तो भूल जाते हो
मैं जाता हूँ तो याद आते हो
कुछ पन्ने, थे जो राज़दाँ अपने
पलटाता हूँ तो याद आते हो
पीने जाता हूँ भूल जाने को
पी जाता हूँ तो याद आते हो