Latest खबर ..
सेना में 25% के स्थान पर 50% अग्नि वीर को किया जा सकता है Permanent
👮♂️👮♀️👮👮♂️👮♀️👮👮♂️👮♀️👮♀️👮👮♂️👮♀️👮👮👮♂️👮♀️🪖🪖🪖🪖🪖🪖🪖🪖🪖🪖🪖🪖🪖🪖🪖🪖🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️🎖️
केंद्र सरकार ने भारतीय सेना में भर्ती को लेकर सबसे बड़ा बदलाव किया है. इसमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में नई अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर की भर्ती की जाएगी. इसमें भी युवाओं की भर्ती एक सैनिक की तरह होगी, लेकिन इनका रैंक मौजूदा रैंक से अलग होगा, इसलिए इन्हें अग्निवीर कहा जाएगा. ये अग्निवीर आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में चार साल के लिए रहेंगे. इन अग्निवीरों में से ही अधिकतम 25% को फिर बाद में परमानेंट होने का मौका दिया जाएगा. 90 दिनों में आर्मी में भर्ती के लिए पहली रिक्रूटमेंट रैली हो जाएगी. पहले चरण में आर्मी के लिए 40 हजार, नेवी के लिए 3 हजार और एयरफोर्स के लिए 3 हजार 500 अग्निवीरों की भर्ती होगी. इस अग्निपथ स्कीम में इंडियन नेवी में महिलाएं भी अग्निवीर बन सकेंगी. जहां तक सैलरी की बात की जाए तो अग्निवीरों को पहले साल 30 हजार रुपए मासिक सैलरी मिलेगी. दूसरे साल 33 हजार, तीसरे साल 36 हजार 500 रुपए और चौथे साल 40 हजार रुपए मासिक सैलरी मिलेगी. सैलरी के अलावा रिस्क और हार्डशिप अलाउंस, राशन अलाउंस, ड्रेस और ट्रैवल अलाउंस मिलेगा. 4 साल पूरा होने पर जब सैनिक बाहर आएंगे तो उन्हें सेवा निधि मिलेगी. इसमें हर महीने सैलरी से 30 पर्सेंट अमाउंट कटेगा और इतनी ही राशि सरकार देगी. अग्निवीर का 48 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर होगा. इसके लिए उन्हें अपनी सैलरी से कोई योगदान नहीं देना होगा. लाइफ इंश्योरेंस कवर के अलावा सर्विस के दौरान मौत हो जाने पर 44 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया भी मिलेगा, साथ ही जितनी सर्विस बची होगी, उसकी सैलरी और उस बचे वक्त की सेवा निधि का हिस्सा भी मिलेगा. विकलांग होने पर सर्विस से बाहर हुए तो विकलांगता के आधार पर वन टाइम की आर्थिक मदद का प्रावधान होगा
.............................…............................................
#examupdate9940 #trending #indianparamilitaryforces #army #agniveer #latestnews #shortsvideo #viralshorts #newshorts #tråendingshortsvideo #shortsfeed #youtubeshorts #subscribe #youtubechannel #like_and_share #like #viralshorts