WPL 2024 full schedule and teams squad | WPL 2024

Опубликовано: 06 Апрель 2026
на канале: Cricket Winner
54
0

WPL 2024 full schedule and teams squad | WPL 2024

Womens Premier League 2024 की तैयारियां हो चुकी हैं, यह इस लीग का दूसरा सीजन है वही इस लीग का पहला खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को इस लीग के फाइनल मैच में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।


आपको बतादें मुंबई इंडियंस ने इस टूर्नामेंट के पहले सीजन में आठ में से छह मुकाबले अपने नाम किए थे, इस सीजन में बेहतर नेट रनरेट की वजह से दिल्ली कैपिटल्स table topper थी, वहीं, मुंबई इंडियंस +1.711 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर रही, आगामी सीजन यानी WPL 2024 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इसी महीने शुक्रवार को खेला जाएगा


पिछले सीजन में जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने WPL 2024 की नीलामी से पहले हैदर ग्राहम, धरा गुज्जर, सोनम यादव और नीलम बिष्ट को रिलीज कर दिया जबकि 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, वहीं, शबनिम इस्माइल को 1.20 करोंड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर टीम में जोड़ा जबकि एस सजना, अमनदीप कौर, कीर्तन बालाकृष्णन और फातिमा जाफर को भी टीम में शामिल किया है

आज हम मुंबई इंडियंस की टीम की कमजोरी और ताकत के बारे में जानेंगे और जानेंगे की मुंबई की टीम इस बार कितनी तैयार है

ताकत

अगर मुंबई इंडियंस की ताकत की बात करें तो इस टीम के पास किसी भी अन्य टीम की तुलना में सबसे ज्यादा ताकतवर ऑलराउंडर मौजूद हैं, हीली मैथ्यूज, नताली सीवर ब्रंट और अमेलिया केर टीम की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं जो तेजी से रन बनाने और नियमित अंतराल पर विकेट लेने में सक्षम हैं। पिछले सीजन में नताली सीवर ब्रंट ने 332 रन बनाकर और 10 विकेट चटकाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, हीली मैथ्यूज 215 रन और 16 विकेट लेकर मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं। इसके अलावा टीम में हरमनप्रीत कौर जैसी बल्लेबाज भी मौजूद हैं जो किसी भी परिस्थिति में मैच पलटने का माद्दा रखती हैं।

कमजोरी

पिछले साल मुंबई इंडियंस के पास कोई फुल-टाइम पेसर नहीं थी, इसी कमी को दूर करने के लिए मुंबई की टीम ने इस साल दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल को अपनी टीम में शामिल किया है जो दुनिया की सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर्स ने टीम में तेज गेंदबाजों की कमी को उजागर नहीं होने दिया

हालाँकि तेज गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थिति में काम करने के लिए मुंबई इंडियंस के पास शबनिम इस्माइल और इस्सी वोंग मौजूद हैं, लेकिन अगर पिच तेज गेंदबाजों को मदद नहीं करती है तो क्या ये गेंदबाज विरोधी टीम के खिलाफ आग उगलने में सफल होंगी वही अगर मुंबई इंडियंस की ओवरऑल टीम पर नज़र डालें तो अधिकांश कमियों को दूर कर लिया गया है, हालांकि, पेसर्स की कमी टीम को कहीं न कहीं खल सकती है।

कुछ इस प्रकार है मुंबई की टीम

अमनजोत कौर, अमेलिया केर, अमनदीप कौर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, कीर्तन बालाकृष्णन, नट साइवर-ब्रंट*, पूजा वस्त्राकर, सजीवन संजना, प्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, फातिमा जाफर, सैका इशाक,  शबनिम इस्माइल


Decoding the world of Cricket for you! cricketwinner.com is a brilliant cricket match prediction and Cricket News Website for cricket fanatics seeking access to everything from Fantasy tips to match Prediction Today, online fantasy games have become a rage among Cricket fans, which makes it hard to choose the right fantasy teams and players.




OUR SOCIAL HANDLES::
FACEBOOK::   / cricketwinnerofficial  
INSTAGRAM::   / cricketwinner_cw  


#cricket #wpl #wpl2024 #wplsquad #wplschedule #cricketnewshindi