कोरोना वायरस से बचाव और इलाज के लिए मोदी सरकार लगातार लोगों से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की अपील कर रही है. सरकारी कर्मचारियों के लिए यह ऐप अनिवार्य भी कर दी गयी है. लेकिन आरोग्य सेतु ऐप पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि यह ऐप डेटा सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताएं बढ़ाती है.