बालमन चंचलता और जिज्ञासा से भरा होता है। बच्चों की इसी जिज्ञासापूर्ण चंचलता को सकारात्मक दिशा देने तथा उनके बहुमुखी विकास हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 𝟐𝟎𝟐𝟎 (𝐍𝐄𝐏 𝟐𝟎𝟐𝟎) तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (𝐍𝐂𝐅 𝟐𝟎𝟐𝟑) के सभी सुझावों और कौशलों के अनुरूप ‘मेरी हिंदी रीडर’ पाठ्यपुस्तक शृंखला का निर्माण किया गया है।
विविध विधाओं (गद्दे, पद्ये, नाटक आदि [𝐂𝐆-𝟏],) और मूलभूत भाषायी पहलुओं (शब्द और वाक्य-संरचना [𝐂𝐆-𝟓],) को समाहित करती इस शृंखला को तैयार करते समय बच्चों के व्यावहारिक एवं बौद्धिक स्तर को ध्यान में रखा गया है। इसमें भाषा के आधारभूत कौशलों- श्रवण, वाचन, पठन, लेखन के अधिगम के साथ-साथ 𝟐𝟏वीं सदी में आवश्यक ज्ञान, मूल्य और कौशलों जैसे- रचनात्मक चितन (𝐂𝐫𝐞𝐚𝐭𝐢𝐯𝐞 𝐓𝐡𝐢𝐧𝐤𝐢𝐧𝐠), तार्किक चितन (𝐂𝐫𝐢𝐭𝐢𝐜𝐚𝐥 𝐓𝐡𝐢𝐧𝐤𝐢𝐧𝐠), वैज्ञानिक चितन (𝐒𝐜𝐢𝐞𝐧𝐭𝐢𝐟𝐢𝐜 𝐓𝐡𝐢𝐧𝐤𝐢𝐧𝐠), सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (𝐈𝐧𝐟𝐨𝐫𝐦𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐚𝐧𝐝 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐮𝐧𝐢𝐜𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐓𝐞𝐜𝐡𝐧𝐨𝐥𝐨𝐠𝐲) एवं सहभागिता (𝐂𝐨𝐥𝐥𝐚𝐛𝐨𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧) पर आधारित पाठ्य-सामग्री और गतिविधियों को शामिल किया गया है।
‘मेरी हिंदी रीडर’ पाठ्यपुस्तक शृंखला की कुछ प्रमुख विशेषताएँ-
❀ पाठ्यपुस्तक सह व्याकरण सह अभ्यास-पुस्तिका के प्रारूप में
❀ पुस्तक के आरंभ में पाठ्यचर्या के लक्ष्य और दक्षताओं की जानकारी और पाठों में यथास्थान चिह्नांकन
❀ सतत विकास लक्ष्यों (𝐒𝐃𝐆𝐬) की जानकारी और उस पर आधारित पाठ और परियोजना-कार्य छात्रें में वैश्विक नागरिक बनने हेतु अपने उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूकता लाने में सहायक
❀ कठिन शब्दों के हिंदी और अंग्रेजी अर्थ, मुहावरों के अर्थ
❀ साहित्य सराहना (𝐀𝐩𝐩𝐫𝐞𝐜𝐢𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐨𝐟 𝐋𝐢𝐭𝐞𝐫𝐚𝐭𝐮𝐫𝐞) के लिए अतिरिक्त पठन।
❀ समूह भावना (𝐓𝐞𝐚𝐦 𝐒𝐩𝐢𝐫𝐢𝐭) एवं सहयोग (𝐂𝐨𝐨𝐩𝐞𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧) से जुड़ी गतिविधियाँ।
❀ कला समेकित (𝐀𝐫𝐭 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐠𝐫𝐚𝐭𝐞𝐝), अंतर्विषयक (𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫-𝐝𝐢𝐬𝐜𝐢𝐩𝐥𝐢𝐦𝐚𝐫𝐲), परियोजना (𝐏𝐫𝐨𝐣𝐞𝐜𝐭), तकनीकी साक्षरता (𝐃𝐢𝐠𝐢𝐭𝐚𝐥 𝐋𝐢𝐭𝐞𝐫𝐚𝐜𝐲) से जुड़ी गतिविधियाँ।
❀ स्थानीय ज्ञान, प्रथाओं, नवाचारों, लोककथा, गीत, कहानी, कविता आदि के माध्यम से राष्ट्रीयता (𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥𝐢𝐭𝐲) की भावना का विकास।
❀ अवधारणात्मक समझ के विकास हेतु सम-सामयिक घटनाओं (समाचार रिपोर्ट ,इंफोग्राफिक, पोस्टर, चित्र आदि) के पठन और विश्लेषण पर आधारित गतिविधियाँ।
❀ खेल, खोज और ज्ञान द्वारा भारत की संस्कृति, परंपरा, वैज्ञानिक उपलब्धियों, प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में स्वयं खोजकर सीखने की प्रवृत्ति पर बल।
❀ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत विविध गतिविधियाँ।
❀ सतत मूल्यांकन हेतु पर्याप्त अभ्यास और गतिविधियाँ
❀ श्रवण-वाचन कौशल (𝐀𝐒𝐋) के अभ्यास हेतु पर्याप्त सामग्री
❀ समग्र मूल्यांकन हेतु दो अभ्यास प्रश्न-पत्र एवं भाषा-खेल