हेलो दोस्तों, आज मैं चावल के पापड़ की रेसिपी शेयर करूंगी।चावल के पापड़ खाने में बहुत टेस्टी होते हैं।आज मैं जिस तरीके से चावल के पापड़ बनाऊंगी यह बहुत जल्दी बंद कर तैयार हो जाते हैं बस इनको दो-तीन दिन धूप में सुखाना होता है। जब इनको फ्राई करके खाया जाता है तो ये पापड़ इतने मुलायम (सॉफ्ट) होते हैं कि मुंह में जाते से ही घुल जाते हैं। गर्मियों के मौसम में घरों में पापड़,चिप्स बनाए जाते हैं।चावल के पापड़ भी गर्मी के मौसम में बना ले और इन्हें हम साल भर के लिए स्टोर कर सकते हैं और जब भी हमारा मन हो हम इन पापड़ो को फ्राई करके खा सकते हैं।यहाँ मैंने चावल के आटा का उपयोग किया है चावल का आटा बाजार में आसानी से मिल जाता है या फिर चावल के आटे को हम घर पर भी बना कर तैयार कर सकते हैं।चावलों को पहले अच्छी तरह धो लें इसके बाद इनको 1 घंटे के लिए पानी में भीगा दें। अगर चावल कम मात्रा में है तो इनको घर पर ही मिक्सी में पीस लें और अगर चावल ज्यादा है तो इनको हम चक्की में पिसवा सकते हैं चावल का आटा तैयार हो जाता है।
उम्मीद है दोस्तों आपको यह रेसिपी पसंद आएगी।अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो प्लीज इसे शेयर कीजिए लाइक कीजिए और मेरे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए। वीडियो देखने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।
Please👇👇👇
Subscribe - Like - Share
Blog-https://www.google.co.in/url?sa=t&sou...