👀माँ महावीरी हॉस्पिटल की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद*
मथुरा में एक नाबालिक किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है जिसमें माँ महावीरी नाम के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान कंपाउंडर के द्वारा नाबालिग किशोरी का बलात्कार किया गया
यह हॉस्पिटल थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीएसए रोड यादव मिठाई वाले के सामने स्थित है
परिजनों एवं पीड़िता के अनुसार बताया गया कि रात को नाबालिग के पेट दर्द की शिकायत को लेकर वह हॉस्पिटल पहुंचे थे जहां हॉस्पिटल के स्टाफ के द्वारा उस बच्ची को भर्ती कर दिया गया और इसी दौरानके परिजनों को वार्ड से बाहर निकाल कर कंपाउंडर जिसका नाम श्यामसुंदर है उसने लड़की का बलात्कार कर दिया जिस की घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
बच्ची के द्वारा अपने साथ घटी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी गई तो परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया और वहां मौजूद और कंपाउंडर मौके से फरार हो गया और डॉक्टर को पुलिस ने पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में बलात्कार की पुष्टि करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई
परिजनों ने बताया की भर्ती करने के दौरान कंपाउंडर श्याम सुंदर के द्वारा बच्ची को किसी नशीली दवाई का सेवन करा कर इस घटना को अंजाम दिया है श्याम सुंदर की बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने का आदी है इससे पहले भी वह सिटी हॉस्पिटल में इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है।
जनपद मथुरा से सोनी न्यूज़ के लिए रामकुमार शर्मा की खास रिपोर्ट