Multinational के इस दौर में भी government job पा लेने का क्रेज भी खत्म नहीं हुआ है। 70 प्रतिशत से भी ज्यादा लोग आज भी सरकारी नौकरी का ही ख्वाब देखते हैं। ग्रेजुएशन में एडमिशन लेते ही students और उनके अभिभावकों की प्राथमिकता रहती है कि बच्चा किसी तरह सरकारी job में फंस जाए, ताकि उसका भविष्य सुरक्षित हो सके। ग्राम पंचायत सचिव भी एक ऐसा ही पद है, जिसके लिए बड़े पैमाने पर राज्यों में भर्ती निकलती है और युवा उसके लिए आवेदन करते हैं।
दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि ग्राम पंचायत सचिव क्या करता है? उसके क्या कार्य हैं या उसकी नियुक्ति कैसे होती है? अगर आपके पास इन सवालों के जवाब नहीं तो भी किसी तरह की कोई चिंता करने की बात नहीं। आज हम आपको बताएंगे कि ग्राम पंचायत सचिव के क्या कार्य होते हैं? और उसकी नियुक्ति कैसे होती है? बस आपको इस post को शब्द दर शब्द पढ़ते चले जाना है।
गांवों का कायाकल्प करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर साल एक-एक ग्राम पंचायत को लाखों करोड़ों रुपए देते हैं। इन पैसों से वहां शौचालय, नाली खडंजा, पानी, साफ सफाई, पक्के निर्माण होने चाहिए। गांव में सिंचाई की सुविधा हो ये भी प्रधान का काम है। आप के घर का पानी सड़क पर न बहे ये भी पंचायत का काम है, लेकिन ज्यातादर लोग इस बारें में जानते नहीं है।