310 स्काउट गाइड देव छठ मेला में सम्भालेंगे विधि व्यवस्था*

Опубликовано: 16 Июль 2026
на канале: Pointy k. kumar sharma
27
3

310 स्काउट गाइड देव छठ मेला में सम्भालेंगे विधि व्यवस्था

【रिपोर्ट:- आचार्य मयंक शास्त्री】
औरंगाबाद:- बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड औरंगाबाद के द्वारा चैती छठ मेला देव में जिला पदाधिकारी औरंगाबाद के निर्देशानुसार 310 स्काउट गाइड विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगाए गए। जिसका नेतृत्व श्रीनिवास कुमार जिला संगठन आयुक्त के द्वारा किया जा रहा है। सभी स्काउट गाइड पूरे मेला क्षेत्र में एक तरफा रास्ता नियंत्रण, सूर्य कुंड पर भीड़ नियंत्रण, सूर्य मंदिर में भीड़ नियंत्रण एवं भूले भटके को सही स्थान पर पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस सेवा शिविर में बिहार राज्य के औरंगाबाद, लखीसराय, गया, कैमूर एवं अरवल जिला के स्काउट गाइड लगे हैं। सभी स्काउट गाईड मृत्युंजय कुमार जिला संगठन आयुक्त स्काउट लखीसराय ,शंभू कुमार स्काउट मास्टर गया, सूरज कुमार स्काउट मास्टर अरवल, दिलीप कुमार सिंह जिला संगठन आयुक्त कैमूर के नेतृत्व में कार्य करेंगे। सभी स्काउट गाइड अगले 4 दिनों तक इस महापर्व छठ में अपना सेवा छठ व्रतियों को देंगे ताकि किसी प्रकार का कोई परेशानी ना हो इसके लिए सेवा कार्य में लगे रहेंगे। इस दौरान रोवर ज्वाला प्रकाश के साथ सैकड़ों स्काउट गाइड सेवा करने के लिए देव में तैनात हैं।■