क्या है नोवेरा सुपर सीडर कृषि यंत्र
नोवेरा सुपर सीडर मशीन से पराली प्रबंधन के साथ-साथ फसल की बुआई का काम आसानी से हो जाता है. नोवेरा सुपर सीडर को ट्रैक्टर के साथ जुड़कर काम किया जाता और इससे नरवाई की समस्या का समाधान भी करता है. यह मशीन धान या गेहूं की कटाई के बाद फसल अवशेषों को खेत में ही फैला देती है, जो खाद में तब्दील हो जाते है और फसल की उत्पादकता बढ़ती है.
पराली का नहीं मिल रहा है समाधान तो नोवेरा सुपर सीडर मशीन का करें प्रयोग
किसान बिजाई की नई तकनीक नोवेरा सुपर सीडर मशीन को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस मशीन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसके इस्तेमाल से पराली का निस्तारण और किसान की बिजाई भी पूरी हो जाती है।
पराली लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनकर पिछले कुछ वर्षों में उभरी है। हर साल सितंबर से लेकर दिसंबर तक पराली जलाने के मामले स्माग का कारण बनते हैं। सरकार और प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन पराली की समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। यहां तक की किसानों पर मुकदमे तक दर्ज किए जा चुके हैं। मगर नोवेरा सुपर सीडर मशीन पराली जलाने की समस्या को दूर करती दिखाई दे रही है।
पिछले कुछ समय से सरकार खेतों में धान के चारे पराली को आग लगाने पर प्रतिबंध लगा रही है, इसी समस्या के निवारण के लिए आया है नोवेरा सुपर सीडर कृषि यंत्र
देश के धान बुआई वाले क्षेत्रों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, छतीसगढ़ आदि क्षेत्र के किसान धान में कम्बाइन हार्वेस्टर चलाते है, जिससे खेतों में लगभाग 1 फिट तक पराली खड़ी रहती है | खेतों मे पराली को बिना जलाए सुपर सीडर की सहायता से पराली को मिट्टी मिलाकर साथ मे अगली फसल की बुआई भी कर देता है |
इस बार किसान बिजाई की नई तकनीक नोवेरा सुपर सीडर मशीन को बेहद पसंद कर रहे हैं। किसान के कई काम एक साथ इस मशीन के जरिए निपट जाते हैं जिससे उसका खर्चा बचता है। यही कारण है कि किसान भी इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। खेती की लागत को घटाने में एग्री मशीनों का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो रहा है. किसानों को कृषि यंत्र का उपयोग करने के प्रेरित किया जा रहा है. इसके लिए, केंद्र और राज्य सरकारें एग्री मशीन की खरीद पर पराली के समाधान के रूप में प्रशासन प्रचार के साथ-साथ किसानों को भारी सब्सिडी भी दे रही है.