#JHUNJHUNU

Опубликовано: 07 Август 2026
на канале: Jhunjhunu Update
2,425
68

पापा की परी तो आपने खूब सुना होगा, आज हम आपको मिलवाते है पापा की पायलट बेटी से। आज फादर्स डे है। पिता के सपनों को पूरा करने वाले बेटे—बेटियों और विपरित हालातों में परिवार को संभालने वाले फादर्स की आपने खूब कहानियां पढी, सुनी या फिर देखी होगी। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है झुंझुनूं जिले की उस बेटी की कहानी। जो एक मिसाल बन गई है। झुंझुनूं जिले के पिलानी के समीप कुलहरियों का बास निवासी किसान बहादुरसिंह—मीकोदेवी की पोती तथा गुरूग्राम में मारूति सुजूकी में डीजीएम आईटी रामावतार—डॉ. विजयलक्ष्मी कुलहरि की बेटी कृतिका कुलहरि ने अपने पिता के सपनों को खुद पूरा कर फादर्स डे पर एक शानदार तोहफा दिया है। जी, हां झुंझुनूं की कृतिका कुलहरि भारतीय वायुसेना में कल ही फ्लाइंग आॅफिसर के बतौर शामिल हुई। करीब एक साल की ट्रेनिंग के बाद कृतिका पासिंग आउट परेड में शामिल हुए और उन्हें फ्लाइंग आॅफिसर के रूप में वायु सेना में शामिल किया गया। कृतिका के पिता रामावतार ने बताया कि उनके बड़े भाई केआर कुलहरि भी नेवी में कमांडर है। परिवार में हमेशा सेना में सेवा करने वाला संदेश मिला। ऐसे में वे भी सेना में जाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ में पढाई की। लेकिन सेना में शामिल नहीं हो सके। जब उनके इस सपने के बारे में उनकी बेटी कृतिका को पता चला तो उन्होंने अपने पिता के सपने को खुद का सपना बना लिया और जुट गई उसकी तैयारी में। अब करीब 25 साल की उम्र में कृतिका ने अपनी जी तोड़ मेहनत के बाद वायु सेना में फ्लाइंग आॅफिसर बन गई है। कल डूंडीगल स्थित भारतीय वायु सेना अकादमी में उन्हें ट्रेनिंग के बाद सेना में शामिल कर लिया गया। जिसके बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

-------------------------------------------

झुंझुनूं अपडेट के साथ देखिये झुंझुनूं की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the jhunjhunu's Most Subscribed News Channel on YouTube.

#jhunjhununews #jhunjhunuupdate #jhunjhunu
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
JHUNJHUNU UPDATE | Hindi News | झुंझुनूं अपडेट


JHUNJHUNU UPDATE News Channel:

झुंझुनूं अपडेट सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । झुंझुनूं अपडेट न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। झुंझुनूं अपडेट की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Jhunjhunu update is Jhunjhunu's best Hindi News Channel. jhunjhunu update news channel covers the latest news in politics, entertainment, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi!


Subscribe To Our Channel: https://bit.ly/2JlKwUa

Official website: https://jhunjhunuupdate.com/

Like us on Facebook   / jhunjhunuupdate  

Follow us on Twitter   / jhunjhunuupdate