arunlanjewar@paytm
#shorts #shortvideo #ytshorts #ytshortsindia #youtubeshortsind
होमजनरल नॉलेजसिर्फ आगे ही नहीं पीछे की तरफ भी उड़ सकती है यह पक्षी, इस खास प्रजाति की संख्या है बेहद कम
सिर्फ आगे ही नहीं पीछे की तरफ भी उड़ सकती है यह पक्षी, इस खास प्रजाति की संख्या है बेहद कम
Story of Humming Bird: अभी तक आपने आगे की तरफ उड़ने वाली पक्षी देखी होगी. क्या आपको पता है कि द
This bird can fly not only forward but also backward know this interesting story of humming bird सिर्फ आगे ही नहीं पीछे की तरफ भी उड़ सकती है यह पक्षी, इस खास प्रजाति की संख्या है बेहद कम
सिर्फ आगे ही नहीं पीछे की तरफ भी उड़ सकती है यह पक्षी ( Image Source :Pexels )
Story of Humming Bird: दुनिया में अजीबोगरीब चीजों की कमी नहीं है. कोई व्यक्ति खाना में हवाई जहाज निगल जा रहा है तो किसी को दिन में नींद नहीं आ रही है. कोई जानवर गोली की रफ्तार में दौड़ रहा है तो किसी पक्षी को पीछे से उड़ने में महारत हासिल है. रिवर्स गियर की तरह उड़ने वाली पक्षी की अगर हम बात करें तो उसका नाम हमिंग बर्ड है. यह बेहद खास पक्षी है और इसी दुनिया में काफी कम संख्या है. आप सोच रहे होंगे कि हमिंग बर्ड्स को क्या अलग करता है? क्या यह उनकी पंखों की संरचना, मांसपेशियों की संरचना, या छोटा आकार है जो उन्हें आगे और पीछे दोनों दिशाओं में नेविगेट करने में सक्षम बनाता है? आइए हमिंग बर्ड्स की असाधारण उड़ान क्षमता से जुड़े रहस्य को जानते हैं.
ये है इसकी खासियत
हमिंग बर्ड अपने पंखों के तेजी से फड़फड़ाने के कारण एक अलग गुनगुनाहट की ध्वनि पैदा करती है, यह तथ्य बहुत कम लोगों को पता है. जो चीज उन्हें अलग करती है, वह प्रति सेकंड 80 बीट की गति हासिल करने की उनकी आश्चर्यजनक क्षमता है. इस उड़ान के दौरान उसकी हृदय गति 1260 बीट प्रति मिनट तक पहुंच जाती है. यह स्पीड हमिंग बर्ड को अन्य पक्षियों से अलग करती है, और उसके छोटे शरीर का आकार इस असाधारण क्षमता में योगदान कर सकता है. इन्हें दुनिया के सबसे छोटे प्रवासी पक्षियों का खिताब हासिल है, जिनकी लंबाई 7.5 से 13 सेमी तक होती है और वजन महज 4-8 ग्राम होता है.
12 वर्षों का होता है जीवनकाल
अपनी चपलता के लिए फेमस हमिंग बर्ड तेज चयापचय करते हैं. विशेष रूप से चौड़ी पूंछ वाली मादा हमिंगबर्ड 12 वर्षों तक जीवित रह सकती हैं, जो उनके आकार के पक्षियों के लिए एक जीवनकाल है. उनकी असंख्य विशेषताओं में सबसे खास रिवर्स गियर के समान पीछे की ओर उड़ने की उनकी अद्वितीय क्षमता है.
गुंजन पक्षी (हमिंगबर्ड) सबसे छोटे पक्षियों का एक कुल है जिसे ट्रोकिलिडी (Trochilidae) कहते हैं। ये गुंजन या 'भिनभिनाने की आवाज' निकालतीं हैं, इसीलिए इन्हें 'गुंजन पक्षी' कहा जाता है। इस वंश की अधिकांश पक्षियों की माप 7.5–13 सेन्टीमीटर की होती है। इसमें से सबसे छोटे पक्षी की माप लगभग ५ सेमी और भार २.५ ग्राम से कम होता है। इस कुल की सबसे बड़ी पक्षी २३ सेमी लम्बी होती है जिसका भार १८ से २४ ग्राम के बीच होता है।
गुंजन पक्षी
एक फूल पर मड़राती हुई लेसर वायलेटीयर ( Lesser violetear)
गुञ्जन पक्षी, अमेरिका के देशज हैं। इनकी लगभग ३६० प्रजातियाँ पायी जातीं हैं। ये पक्षी फूलों का रसपान (nectar sucking ) करके जीवित रहते हैं। ये अपने पंखों को बड़ी तेजी से फड़फड़ाते हैं जिससे भिनभिनाहट पैदा होती है। इनके पंख १० से लेकर ८० बार प्रति सेकेण्ड आगे-पीछे होते हैं। संभवत इससे ज्यादा तेजी से कोई दूसरा पक्षी अपने पंख नही फड़फड़ा सकता है .
यह एकमात्र पक्षी है जो पीछे की ओर भी उड़ता है , इसके साथ साथ यह एक जगह हवा में खड़ा भी हो सकता है जिसके कारण इसे हेलिकॉप्टर बर्ड भी कहा जाता है .