PM Vishwakarma Yojna में अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करें | Rs.1 Lakh Loan Offer |

Опубликовано: 27 Апрель 2026
на канале: Cyber City CSC.
500
8

PM Vishwakarma Yojna Registration Process 2024

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के साथ निम्नलिखित फायदे जुड़े हुए हैं।

मान्यता: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड से विश्वकर्मा के रूप में पहचान मिलेगी। जिस से लाभार्थी को नौकरी के लिए अपना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रमाण पत्र दिखाकर लाभ मिल सकता है।

कौशल (ट्रैनिंग): ट्रैनिंग वेरीफिकेशन के बाद 5-7 दिन (40 घंटे) का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 15 दिनों (120 घंटे) के उन्नत प्रशिक्षण के लिए भी नामांकन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान 500/- रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा।

टूलकिट के लिए राशि: परशिक्षण के बाद लाभार्थी को 15,000 रुपये की राशि दी जाएगी ताकि वो टूलकिट खरीद कर अपना काम शुरू कर सके।

ऋण (लोन) सहायता: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी को पहली बार सिक्युरिटी रहित उद्यम विकास ऋण 1 लाख रुपये दिया जाएगा जिसको 18 महीने मे वापस दे सकते हैं। और यदि आप पहली बार का लोन समय पर अदा कर देते हैं तो आप दूसरी बार 2 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं जिसके लिए भुगतान करने का समय 30 महीने दिया गया है।
ब्याज की रियायती दर 5% रहेगी। और एमओएमएसएमई (MoMSME) द्वारा 8% की ब्याज पर लोन का भुगतान किया जाएगा। लोन कर इस प्रक्रिया मे क्रेडिट गारंटी शुल्क भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा

डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन: यदि आप डिजिटल तरीके से लेनदेन करते हैं तो हर महीने 1 रुपए प्रति लेनदेन (अधिकतम 100 लेनदेन के लिए) दिया जाएगा।

मार्केटिंग मे सहायता: लाभार्थी को राष्ट्रीय विपणन समिति (एनसीएम) गुणवत्ता प्रमाणन (Quality Certification), ब्रांडिंग और प्रचार (Branding & Promotion), ई-कॉमर्स लिंकेज (E-commerce linkage), व्यापार मेले विज्ञापन (Trade Fairs advertising), प्रचार और अन्य विपणन गतिविधियों (publicity and other marketing activities) जैसी सेवाएं प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पंजीकरण (Registration) कैसे करें
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा (pmvishwakarma.gov.in) योजना के लिए पंजीकरण व आवेदन निम्नलिखित चरणों मे पूरा होगा। जिसके जानकारी यहाँ दी गई है। इन चरणों का पालन करके आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं व इस योजना का लाभ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ke तहत पंजीकरण करवाने के लिए आपको नजदीकी CSC केंद्र जाना होगा। यहाँ पर आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

स्टेप-1: मोबाईल व आधार वेरीफिकेशन (Mobile and Aadhaar Verification): अपना मोबाइल वेरीफिकेशन और आधार ईकेवाईसी (E-KYC) करें
स्टेप-2: कारीगर पंजीकरण फॉर्म (Artisan Registration Form): पंजीकरण फॉर्म के लिए आवेदन करें
स्टेप-3: पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र (PM Vishwakarma Certificate): पीएम विश्वकर्मा डिजिटल आईडी (Digital ID) और प्रमाणपत्र (Certificate) डाउनलोड करें
स्टेप-4: योजना लाभ के लिए आवेदन करें (Apply for scheme components): विभिन्न लाभ लेने के लिए आवेदन करना प्रारंभ करें

#pmvishwakarmayojana
#pmvishwakarma2024
#loan
#1Lakh
#mudraloanscheme
#pmegploan

_________________________________________________

Follow us on -:
My Fb Page -   / ccadc03  
My Instagram -   / cybercityadc  
My Tweeter -   / adccity  
Join Telgram Group --- https://t.me/ccca03
Join Facebook Group ---   / cscvl.  .

/////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////
|| Like || Comment || Share || Subscribe Now ||
////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////