thanks for Connecting with us.
Poetry
ना तुम्हारी bye आती है ना मेरा hi जाता है
बस status के जरिए
मैं तुमसे, तुम मुझसे up to date रहते हो
बस contact list में रहते हो।
रात का Last seen तुम्हारा
तुम्हारी good night की तरह है
Good morning वही है मेरी
जो तुम dp में मुस्कुराते हुए दिखते हो
बस contact list में रहते हो।
Message से भरा रहता था chat box मेरा
आज देखता हूं तो लगता है
जैसे हमने कभी बात भी ना की हो
कभी favourites में थे तुम मेरे
आज बस एक आम contact बन कर रह गए हो
बस contact list में रहते हो।
नफरत भी नहीं है तुमसे
पहले जैसी चाहत भी नहीं है
कभी call duration सबसे ज्यादा थी तुम्हारी
आज received call में मिलते भी नहीं हो
बस contact list में रहते हो।
Copyright©GETinTOUCH.