Class 8th maths ncert in hindi chapter 1 Rational number full exercise 1.1
परिमेय संख्या (Rational number) वे संख्याएं जिसे हम p/q के रूप में लिख सकते हैं तथा जहा q ≠ 0
परिमेय संख्या (Rational number) योग (addition), घटाव ( Subtraction) तथा गुणा ( Multiplication) के लिए संवृत ( Closure) होती हैं ।
क्रमविनिमेय का नियम (Commutative Property) परिमेय संख्या योग तथा गुणा के लिए क्रमविनिमेय होती हैं ।
a + b = b + a
साहचर्य का नियम (Associative Property) परिमेय संख्या योग तथा गुणा के लिए साहचर्य होती हैं ।
(a + b) + c = a + (b + c)
(a×b)×c = a×(b×c)
वितरण का नियम
a(b + c) = ab + ac
a(b-c)= ab - ac
योज्य तत्स्मक (Additive Identity) किसी संख्या में 0 जोड़ने पर हमें वही संख्या मिलती है ।
गुणात्मक तत्सम (Multiplicative Identity) किसी संख्या को 1 से गुणा करने पर हमें वही संख्या मिलती है ।
योज्या प्रतिलोम (Additive Inverse) किसी संख्या का योज्या प्रतिलोम उसका विलोम होता है जैसे संख्या धनात्मक हैं तो उसका योज्या प्रतिलोम ऋणात्मक होगा । इसकी दो स्थितियां बनती हैं -
(1) a का योज्य प्रतिलोम -a
(2) - a का योज्या प्रतिलोम a
गुणात्मक प्रतिलोम (Multiplicative Inverse) किसी संख्या का गुणात्मक प्रतिलोम उसका उल्टा होता है जैसे संख्या a/b हैं तो उसका गुणात्मक प्रतिलोम b/a होगा । इसकी दो स्थितियां बनती हैं -
(1) a/b का गुणात्मक प्रतिलोम b/a
(2) - a/b का गुणात्मक प्रतिलोम -b/a
व्युतक्रम (inverse) किसी परिमेय संख्या का व्युतक्रम उसका उल्टा होता हैं अर्थात a/b का व्युतक्रम b/a
#maths
#class8th
#ncertmaths
#jectoracademy