JAI HIND
मैं वो राजसमंद हूं
मैं वो राजसमंद हूं
स्वाभिमान की वह धरती हूं, जहां प्रताप ने जन्म लिया,
मेवाड़ की रक्षा खातिर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया!
हल्दीघाटी कि वो माटी जहां इतिहास शौर्य से भरा पड़ा
जहां चेतक में स्वामी खातिर अपने प्राणों को त्याग दिया!!
मैं वो राजसमंद हूं
मै वो राजसमंद हूं
राजकुमार उदय सिंह के प्राण बचाकर
जहां की पन्ना ने अपना पुत्र बलिदान दिया,
मैं वो राजसमंद हूं
मै वो राजसमंद हूं
राजा राज सिंह जी के,
नाम से मेरा नामकरण हुआ,
मैं वो राजसमंद हूं
मै वो राजसमंद हूं
हल्दीघाटी के शौर्य संग्राम की
मिट्टी में महाराणा के घोड़े की
खट खट की आवाज में हूं
मैं वो राजसमंद हूं
मै वो राजसमंद हूं
मेरी कलम में वो साही नहीं कि
मैं राजसमंद का बखान करूं
जय जय राजसमंद
जय जय मेवाड़
लेखक:- तेजू सेन
FB AC / teju.sen.1
TWITTER https://twitter.com/TejuSen?s=09