sahastradhara maheshwar – मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के अंतर्गत सहस्त्रधारा महेश्वर में नर्मदा नदी पर बनने वाला यह जलप्रपात कुदरती खूबसूरती की बेजोड़ अद्भुत नमूना है। प्रकृति के सानिध्य वातावरण में जब आप सादगी भरे भाव से देखेंगे तो कल-कल करती नर्मदा की जल धाराएं आपकी यात्रा को रोमांच से भर देगा।
यह तो सच है की आप जलप्रपात देखे होंगे, नदियां देखा होगा, और कई झरने भी देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी प्रकृति का ऐसा सुंदर दृश्य देखा है जहां सैकड़ों हिस्से में पानी की धाराएं बह रही हो अगर नहीं तो आपको निश्चित रूप से एक बार महेश्वर का सहस्त्रधारा घूमने अवश्य जाना चाहिए।