PROTEST AGAINST JAMMU UNIVERSITY II GDC UDHAMPUR II AVBP

Опубликовано: 19 Октябрь 2024
на канале: Gdc Udhampur
156
5

17/05/2019

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जम्मू यूनिवर्सिटी के खिलाफ किया गाया ज़ोरदार प्रदर्शन।
इसs प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश मंत्री दीपक गुप्ता द्वारा किया गया
उधमपुर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बॉयज द्वारा प्रदेश सह मंत्री प्रदीप सिंह जमवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा जम्मू यूनिवर्सिटी परीक्षा अधिकारी प्रो● कुलवंत सिंह के ऑफिस का घेराव किया गया और ज्ञापन भ सौंपा गया
जमवाल द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से जम्मू यूनिवर्सिटी द्वारा रिवोल्यूशन और एग्जामिनेशन की फीस हर साल बढ़ती जा रही है और रिवॉल्यूशन और एग्जामिनेशन के फॉर्म कॉलेज मे जमा ना होने पर विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी जाना पड़ रहा है इन्हीं मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया
प्रदेश मंत्री दीपक गुप्ता जी द्वारा विद्यार्थी को कहा गया कि विद्यार्थी परिषद जम्मू यूनिवर्सिटी का जो रवैया शिक्षा का जो व्यापारिकरण बना रखा है इसको लेकर पूरे सालभर प्रदर्शन किए गए और बहुत बार वाइस चांसलर को भी ज्ञापन सौंपा लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई

विद्यार्थी द्वारा कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया और रिवॉल्यूशन की फीस कम करो, एग्जामिनेशन फीस कम करो जम्मू यूनिवर्सिटी हो बर्बाद के नारे लगाए
कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रोफेसर कुलवंत सिंह जी बाहर आए और विद्यार्थियों से बातचीत की और विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्या को हल किया जाएगा और गवर्नर साहब से भी मांग रखी गई रिवॉल्यूशन और एग्जामिनेशन की फीस को कम किया जाए और सारा सिस्टम को ऑनलाइन किया जाए ताकि विद्यार्थियों को जम्मू में ना आना पड़े
विद्यार्थी परिषद कहा गया कि जल्द से जल्द इन समस्याओं के ऊपर कार्रवाई की जाए ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कत ना आए नहीं तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश के अंदर आने वाले दिनों में एक उग्र आंदोलन खड़ा करेगी इसका जवाब जम्मू यूनिवर्सिटी को देना पड़ेगा
इसी के साथ मौजूद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उधमपुर नगर मंत्री राहुल शर्मा जी, रंजीत जी, सौरव अश्वनी, विकास जी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।