जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलवाने की प्रक्रिया || How Process to change name in birth certificate
जन्म प्रमाण पत्र में पूरा नाम परिवर्तन करवाने हेतु
अपनाई जाने वाली गजट नोटिफिकेशन की प्रक्रिया
-
1. 50/- रूपये के स्टाॅम्प पर शपथ पत्र लिखवाकर नोटेरी से सत्यापित करवाना तथा नोटेरी का पूरा नाम एवं पता लिखवाना।
2. 1538/- रूपये का डी0 डी0 /बैंकर्स चैक अधीक्षक, राज्य केन्द्रीय मुद्रणालय राजस्थान जयपुर के नाम बनवाना।
(प्रतिवर्ष 1 अप्रेल से शुल्क में 10 प्रतिषत की वृद्धि होती है, यह दर 01.04.2023 से लागू होगी)
3. नाम परिवर्तन हेतु अधीक्षक, राज्य केन्द्रीय मुद्रणालय राजस्थान जयपुर के नाम एक सामान्य प्रार्थना पत्र लिखना।
उक्त सभी दस्तोवजों को रजिस्टर्ड डाक से अथवा
व्यक्तिशः निम्न कार्यालय में जमा करवाना होगा-
पताः- अधीक्षक,
राज्य केन्द्रीय मुद्रणालय,
सरदार पटेल मार्ग, सी स्कीम जयपुर।
राजस्थान, पिन कोड-302001
इस प्रक्रिया के पश्चात 45 दिवस की अवधि में राज्य केन्द्रीय मुद्रणालय राजस्थान जयपुर गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित करेगा।
●गजट नोटिफिकेशन की प्रति सम्बन्धित रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु पंजीयन) को प्रस्तुत करने पर नाम परिवर्तन की कार्यवाही अमल में लाई जा सकेगी।