BAN vs AFG: धर्मशाला मैदान की कंडीशन पर उठे सवाल, दो अफगान खिलाड़ी चोटिल होते-होते बचे

Опубликовано: 16 Июль 2026
на канале: खेल की दुनिया
21
1

#cricketworldcup2023 #cricket #cricketworldcup2023 #cricketnews #livematchtoday

BAN vs AFG: धर्मशाला मैदान की कंडीशन पर उठे सवाल, दो अफगान खिलाड़ी चोटिल होते-होते बचे, कोच ने जताई नाराजगी

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की आउटफील्ड कुछ महीनों पहले ही बिछाई गई है. बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच में मैदान की दिक्कतें सामने आईं जिसने टीमों की चिंता बढ़ाई है.अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में मैदान को लेकर सवाल उठे हैं. अफगान टीम के कोच जॉनाथन ट्रॉट मैच के नतीजे के बाद मीडिया से बातचीत में इस बारे में चिंता जाहिर की. अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और अजमत ओमरजई को फील्डिंग के दौरान फंसते हुए देखा गया था. मुजीब का घुटना डाइव लगाते हुए धंस गया था. वहीं ओमरजई शॉट को रोकते हुए लड़खड़ा गए थे. इस बारे में ट्रॉट ने कहा कि मुजीब किस्मतवाले रहे कि गंभीर चोट से बच गए. इस मुकाबले में अफगानिस्तान को छह विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. पहले बैटिंग करते हुए हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली टीम 156 रन पर सिमट गई थी. इस लक्ष्य को बांग्लादेश ने 15.2 ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया था.ट्रॉट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि धर्मशाला की पिच वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी के लिए तैयार थी या नहीं इस पर वह टिप्पणी नहीं कर सकते. लेकिन इस मैदान के चलते मुकाबले को मदद नहीं मिली. आईसीसी को सभी मैदानों की जांच करनी चाहिए. धर्मशाला में इस वर्ल्ड कप में पांच मुकाबले खेल जाने हैं. इनमें भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर भी शामिल हैं. अब यहां पर 10 अक्टूबर को बांग्लादेश और इंग्लैंड का मैच होगा