बस 21 हजार रु. देकर बिना कार के भी आप कर सकते हैं OLA से कमाई

Опубликовано: 08 Июнь 2026
на канале: Mobile Money
17,527
159

बस 21 हजार रु. देकर बिना कार के भी आप कर सकते हैं OLA से कमाई
यदि आपको पास कार नहीं है, तब भी आप ओला के साथ जुड़कर कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिक्युरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा। यह अमाउंट 21 से 31 हजार के बीच (गाड़ी के मॉडल के हिसाब से) देना होता है। इस स्कीम का फायदा ये है कि आप बिना कोइ बड़ा खर्चा किए अपनी पसंद की गाड़ी कंपनी से लीज पर ले सकते हैं। लीज पर गाड़ी लेकर 1 लाख रुपए महीना तक की कमाई की जा सकती है।

इसमें मेंटेनेन्स का खर्चा भी कंपनी उठाती है। साथ ही 2 लाख रुपए तक का फ्री एक्सीडेंटल इंश्योरेंस आपको मिलता है। आपको रोजाना अपनी कमाई का एक तय अमाउंट कंपनी को देना होगा। यह सब्सक्रिप्शन फीस कहलाती है। हर राइड पर कंपनी कमीशन लेती है। इस स्कीम के तहत 3 साल बाद आप गाड़ी को आप अपने नाम भी करा सकते हैं।

लीज पर कैसे ले सकते हैं गाड़ी

लीज पर कैसे ले सकते हैं गाड़ी
ओला से गाड़ी लीज पर लेने के लिए आपको अपने डॉक्युमेंट्स के साथ वेरिफिकेशन फीस और सिक्युरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद कार

आपको मिल जाएगी। डॉक्युमेंट्स में आधार कार्ड, कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, रेफरेंस कॉन्टेक्ट और बैंक डिटेल्स आपको देना

होंगी।

शुरूआत में कितना पे करना होगा

शुरूआत में आपको 4 हजार रुपए का अमाउंट पे करना होगा। यह नॉन रिफंडेबल होगा। यानी किसी भी कंडीशन में आपको यह पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसके अलावा 21 हजार से 31 हजार के बीच रिफंडेबल सिक्युरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा। यह डिपॉजिट कार के टाइप के हिसाब से तय होता है।

रोजाना कितने रुपए जमा करना होंगे

आपको रेंटल अमाउंट के तौर पर रोजाना 700 से 1150 रुपए के बीच अमाउंट जमा करना होगा। फाइनल अमाउंट कितना होगा, यह आपके शहर और कार के मॉडल के हिसाब से कंपनी डिसाइड करेगी। लीज खत्म होने पर आप इसका रीन्यू भी करवा सकते हैं और यदि रीन्यू नहीं करवाना चाहते तो आप सिक्युरिटी डिपॉजिट रिफंड ले सकते हैं।

कैसा होता है पेमेंट

कंपनी आपके अकाउंट से रोजाना ऑटोमेटिकली रेंटल अमाउंट डिडक्ट कर लेगी। रेग्युलर मेंटेनेंस और रिपेयर के लिए आपको पहले से अपॉइमेंट लेना होगा। यह अपॉइंमेंट ओला पार्टनर मोबाइल ऐप के जरिए आप कर सकते हैं। शेड्यूल्ड मेंटेनेंस पूरी तरह से फ्री होता है। इसका खर्चा कंपनी उठाती है। वहीं यदि ड्राइवर की लापरवाही से गाड़ी को कोई नुकसान होता है तो इसका खर्चा ड्राइवर को ही उठाना होगा। कार कंपनी के नाम से ही रजिस्टर्ड होती है। ओला ऐप के जरिए आपको

रोजाना की बुकिंग मिल सकेंगी।