हरिद्वार | Haridwar | haridwar temple tour | Harki Podi | Ganga Ghat | Ganga Aarti

Опубликовано: 03 Октябрь 2026
на канале: Travel With Tiwari Ji
635
25

#haridwar #gangaaarti #harkipodi #chandidevi #mansamata #uttarakhand

हरिद्वार का अर्थ है “भगवान या देवता का वास”। जहाँ आप आकर साक्षात देवताओं के दर्शन कर पाऐंगे। हरिद्वार नाम सुनते ही मन में एक छवि उभरती है जहाँ मंदिर की घंटियों की गूँज व पुजारियों के मंत्र उच्चारण, स्थल को और भी अधिक आध्यात्मिकता में डुबो देते हैं।

गंगा आरती
गंगा की पवित्र लहरों के घाट जिसे हर की पौड़ी के नाम से जाना जाता पर हर संध्या को आरती की जाती है जो गंगा मैया को समर्पित है। पुजारियों द्वारा हाथ में लिए बड़ें-बड़े दीयों से इस पावन स्थान की आरती की जाती है

चंडी देवी मंदिर
नील पर्वत पर बसा मंदिर चंडी देवी को समर्पित है। ऊँचाई पर बसा यह मंदिर सिर्फ पूजा-पाठ का केंद्र नहीं है बल्कि यात्रियों के बीच ट्रैकिंग के लिए भी लोकप्रिय है। खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे के साथ भक्ति का मेल अद्भुत है। हरिद्वार के पाँच तीरथ स्थलों में ये भी एक है जहाँ भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने की इच्छा सँजो के लाते है।

मनसा देवी मंदिर
हरिद्वार का एक और लोकप्रिय मंदिर जो शिवालिक पहाड़ियों के बिल्वा पर्वत पर स्थित है। मनसा देवी को शक्ति का स्वरूप माना जाता है जो भगवान शिव के मस्तिष्क की उपज है। माना जाता है कि मनसा देवी भक्तों की मनकामनाओं को पूरा कर देतीं है इसलिए यहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

Special Thanks to pixabay.com for free music sedative-110241