दिनांक 27.08.2014 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से “DGP आपके द्वार” का चतुर्थ संस्करण आयोजित किया जाएगा। इस संस्करण का विषय "नारी सुरक्षा एवं सम्मान" होगा। इसमें विशेषकर 1) महिलाओं के साथ छेड़खानी 2) महिलाओं का यौनशोषण 3) महिलाओं के साथ भेदभाव 4) महिलाओं की मानवतस्करी 5) महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा 6) डायन प्रताड़ना 7) गुमशुदा बच्चे 8) दहेज प्रताड़ना 9) विशाखा गाईडलाइन का उलंघन या अन्य किसी प्रकार की प्रताड़ना के संबन्ध में समीक्षा/ चर्चा/ वार्ता की जाएगी। इस कार्यक्रम में ऐसी महिलाएँ एवं लड़कियाँ जो किसी भी प्रकार के अपराध या शोषण का शिकार हों, कोई और मुद्दा पर चर्चा करनी चाहती हों, या अपनी बात DGP महोदय के समक्ष रखना चाहते हों तो वे अपने जिला के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीजीपी महोदय के समक्ष अपनी बात रख सकती हैं।