DGP आपके द्वार (द्वितीय - दिनांक 13.05.2014)

Опубликовано: 13 Июль 2026
на канале: Jharkhand Pol
434
5

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि "DGP आपके द्वार" के द्वितीय कार्यक्रम में दिनांक 13.05.2014 को प्रातः 11:00 बजे से झारखण्ड राज्य के महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक वीडियो कोंफ्रेंसिंग द्वारा सभी जिलों की जनता से रूबरू होकर उस जिले के पुलिस अधीक्षक के माध्यम से लम्बित चरित्र सत्यापन (Character Verification) एवं पार-पत्र सत्यापन (Passport Verification) संबंधी समस्याएँ सुनेंगे तथा उनके तत्काल समाधान हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश जारी करेंगे| 

आप सर्वसाधारण से अनुरोध है कि जिन शिकायतकर्ताओं को किसी प्रकार का थाना स्तर में चरित्र सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त करने के संबंध में कोई कठिनाई या शिकायत हो या पार-पत्र सत्यापन में पुलिस विभाग से संबन्धित कोई शिकायत हो, वे अपने जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर तय मुद्दों पर अपनी समस्याएं DGP महोदय के समक्ष रखें| 

जो व्यक्ति वीडियो कोंफ्रेंसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सकते, उनके लिए DGP महोदय ट्विटर - (  / jharkhandpolice  , फेसबुक (  / 348415118562364  ) एवं google hangout ([email protected])परभी उपलब्ध रहेंगे| जनता अपनी शिकायतें email id - [email protected]एवं Fax No. 0651-2400909 पर भी दिनांक 12.05.2014 तक भेज सकती है| इस कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन, झारखण्ड राज्य के कार्यालय दूरभाष 0651-2400722 या मो० 9472735064 पर संपर्क किया जा सकता है| 

पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), झारखण्ड रांची