मेरठ में संयुक्त व्यापार संघ भाजपा से जुड़े व्यापारी नेताओं कार्यकर्ताओं का एक मजबूत संगठन है। इस संंगठन की नींव 1975 में पड़ी। इस संघ के अध्यक्ष रहे सत्यप्रकाश अग्रवाल मेरठ कैंट सीट से चार बार विधायक रहे। बुलंदशहर के एक साधारण व्यापारी परिवार से आने वाले नवीन गुप्ता का संयुक्त व्यापार संघ की सियासत में बड़ा दखल रहा। पहले वह लंबे समय इस संघ के महामंत्री रहे और फिर अध्यक्ष। बाद में यह संगठन दो फाड़ हो गया। एक गुट के अध्यक्ष अजय गुप्ता हैं तो दूसरे के नवीन गुप्ता। अजय गुप्ता का शहर में नगर निगम की सियासत में भी बड़ा दखल रहा है। छात्र राजनीति से आने वाले अरुण वशिष्ठ भी संयुक्त व्यापार संघ में महामंत्री रहे। बिजेंद्र अग्रवाल की सियासी जमीन को भी व्यापार संघ से ही खाद पानी मिला। एक वक्त था जब मेरठ में संयुक्त व्यापार संघ के बंद के एलान पर शासन प्रशासन हिल जाता था। आज लंबे समय से संघ ऐसी कोई कॉल नहीं कर सका है। आपसी खींचतान, संगठन के विघटन और प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा की सत्ता के चलते इस संगठन की बुनियाद हिल गई है। इन्हीं सब सवालों पर मैं डॉ रवींद्र राणा और वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा जी इस वीडियो में बात कर रहे हैं नवीन गुप्ता जी से। नवीन गुप्ता का परिवार 1947 में भारत पाक विभाजन के दौर में बुलंदशहर के गांव से बैलगाड़ी में मेरठ आया। उनके पिता और ताउ चाचा ने शहर के बड़े कारोबारियों के यहां नौकरी की। हलवाई की दुकान खोली और गल्ले के बड़े व्यापारी बन गए। नवीन गुप्त को एक बार भाजपा ने मेरठ का मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया था पर ऐन वक्त पर लिस्ट बदल गई। एक बार लगा कि नवीन गुप्ता कैंट से भाजपा के प्रत्याशी होंगे पर इस संयुक्त् व्यापार संघ की सियासत से आए सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कैंट विधानसभा सीट पर ऐसा कब्जा जमाया कि लगातार चार बार विधायक रहे।
नवीन गुप्ता के परिवार की सक्सेस स्टोरी, संयुक्त व्यापार संघ मेरठ की सियासत और अन्य पहलुओं पर यह वीडियो केंद्रित है।
#sanyuktvyaparsanghmeerut
#canttmlasatyprakashagrawal
#satyaprakashagrawal
#arunVashisth
#NaveenGupta
#meerut
#politicsinmeerut
#bijendraAgrawal
#ajaygupta
#arungovil
#rajendraagrawal
#harshGoel
#vijayanandagrawal
#DrRavindraRana
#rajeshsharma
#politicalkisse
#संयुक्तव्यापारसंघमेरठ
#मेरठकीव्यापारीसियासत
#व्यापारसंगठन
#मेरठ
#मेरठमेंसियासत
#मेरठकीसियासत
#कैंंटविधायकसत्यप्रकाशअग्रवाल
#संयुक्त्व्यापारसंघकीकहानी
#पॉलिटिकलकिस्से