PM Kisan Yojna : किसानों के लिए बेहद जरूरी ख़बर, कर लें ये काम नहीं तो नहीं मिलेगी 11वीं किस्त

Опубликовано: 15 Май 2026
на канале: Govind Talks
17
1

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बेहद जरूरी खबर, कर लें ये काम वरना नहीं मिलेगी 11वीं किस्त

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए बेहद जरूरी खबर है. केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2018 में देश के किसानों को पीएम किसान योजना के रूप में एक बड़ा तोहफा दिया था. इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को हर साल 6,000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है. यह राशि देश के किसानों के खाते में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर ट्रांसफर की जाती है. अब बात करते हैं इस योजना से जुड़ी एक जरूरी जानकारी के बारे में. हाल ही में, केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया है. अगर आपने अभी तक अपने पीएम किसान खाते की e-KYC नहीं कराई है, तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. जी हाँ, अगर आपने अपने खाते की e-KYC नहीं कराई है, तो आपके खाते में पीएम किसान योजना की 11वीं क़िस्त नहीं आएगी.

दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में अब तक 10 किस्तें ट्रांसफर हो चुकी हैं. 10वीं किस्त के 2 हजार रुपये बीते 1 जनवरी को पीएम मोदी ने किसानों के खाते में ट्रांसफर किए थे. अब किसानों को जल्द ही इसकी 11वीं किस्त मिलने वाली है. लेकिन, वह तभी मिलेगी जब आपके खाते की ई-केवाईसी अपडेट होगी. केंद्र सरकार ने पहले इसके लिए आखिरी तारीख़ 31 मार्च तय की थी, पर कई किसान इस समय सीमा के भीतर e-KYC नहीं करा पाए थे. अब इसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया है. अभी किसानों को e-KYC कराने में समस्या आ रही थी क्योंकि यह वेबसाइट पर यह सर्विस बीते कई दिनों से डाउन चल रही थी. अब यह सर्विस फिर से रिज्यूम हो गई है. अब किसान पीएम किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपनी e-KYC करा सकते हैं.

आइए जानते हैं कि कैसे आप घर बैठे अपने खाते की ई-केवाईसी अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा. इसमें आपको होमपेज के दाहिने तरफ eKYC ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें. इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा. साथ में कैप्चा कोड लिखकर, सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, लेकिन इसके लिए इस बात का ख़ास ख्याल रखें कि आपका मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जो कि आपके आधार कार्ड से लिंक्ड है. आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज कराते हैं, इसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा. यह ओटीपी दर्ज करते आपका e-KYC अपडेट हो जाएगा. अगर इस पूरे प्रोसेस में कहीं भी एरर आता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र में जाकर भी अपने पीएम किसान खाते की e-KYC करा सकते हैं. यहां पर आपको बस अपने आधार नंबर के साथ अपनी बायोमीट्रिक डिटेल्स देनी होगी. इसके बाद आपके खाते का E-kyc हो जाएगा. इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो-
#PM_kisan_csc #E-KYC #PMkisan #GovindTalks

Tags- PM Kisan Yojana, Kisan samman Nidhi, kisan credit card, KCC, PM Kisan, Kisan News, PM Kisan Samman Nidhi, पीएम किसान योजना, किसान सम्मान निधि

FOLLOW ME❣️

👇Instagram:
  / govindtalks  

👇Facebook:
https://www.facebook.com/

👇Twitter:
  / govind_talks  

👇Koo:
https://www.kooapp.com/

About : Govind Talks is a youtub channel , where you will find technical video in Hindi, new video is posted Everyday: