हरीम शाह पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत से हैं पर अब वे इस्लामाबाद में रहती हैं. उनके मता-पिता सरकारी नौकरी में रहे हैं. उनकी तीन बहनें और तीन भाई हैं.
जिस टिकटॉक स्टार(Tiktok) की चर्चा दुनिया भर में हो रही है वो है हरीम शाह. हरीम शाह, पाकिस्तानी हैं और बेहद खूबसूरत हैं. वे विवादों में हैं.
सोशल मीडिया पर टिकटॉक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हरीम शाह वीडियो बना रही हैं. ये वीडियो पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के कॉन्फ्रेंस रूम का है, जहां वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होती है. हरीम एक कुर्सी पर जाकर बैठती हैं, जिसके पीछे मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर चस्पा है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से इस मामले में जांच बैठा दी गई है और ये पता किया जा रहा है कि हरीम शाह वहां तक कैसे पहुंचीं.