जानिए: पहले टेस्ट में करारी हार के बाद अब क्या होगा बांग्लादेश का

Опубликовано: 03 Август 2026
на канале: Facts Today
8,297
30

भारत ने बांग्लादेश को इंदौर टेस्ट में शनिवार को पारी और 130 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की यह लगातार छठी जीत है। उसे पिछली हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2018 में पर्थ के मैदान पर मिली थी। भारत अपने सभी 6 मैच जीतकर आईसीसी चैम्पियनशिप में 300 पॉइंट के साथ शीर्ष पर है।

मैच में भारत ने पहली पारी 6 विकेट पर 493 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जबकि बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 213 रनों पर ऑलआउट हो गई। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट डे-नाइट होगा, जो पिंक बॉल से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 22 नवंबर से खेला जाएगा।