टू-स्टेप वेरिफिकेशन
व्हाट्सएप अकाउंट के सिक्यॉरिटी के लिए यह एक काफी अहम फीचर है। यह आपके व्हाट्सएप अकाउंट को 6 डिजिट के पासकोड से सिक्यॉर कर देता है। इस पासकोड की जरूरत तब पड़ती है जब आपके व्हाट्सएप अकाउंट को किसी दूसरे स्मार्टफोन पर चलाने की कोशिश की जाती है। फोन चोरी होने की स्थिति में टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन काफी काम आता है क्योंकि यह ओटीपी जैसा नहीं होता। व्हाट्सएप यूजर्स के हर 72 घंटे में एक बार एक बार पासवर्ड पूछता है ताकि कन्फर्म किया जा सके कि फोन और वॉट्सऐप अकाउंट सही यूजर के पास हैं। टू-स्टेप वेरिफिकेशन को सेटिंग्स में जाकर अकाउंट सेक्शन के अंदर दिए गए टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑप्शन को इनेबल कर देना है।
बायोमीट्रिक लॉक
ज्यादातर ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स किसी न किसी तरह के ऐप लॉक के साथ आते हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी बेहतर होगा कि आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को बायोमीट्रिक लॉक से सिक्यॉर करके रखें। ऐंड्रॉयड यूजर्स अब अपने व्हाट्सएप को फोन में दिए गए फिंगरप्रिंट स्कैनर के जरिए सेफ रख सकते हैं। वहीं, आईफोन्स में यह सिक्यॉरिटी फीचर फेस आईडी या टच आईडी के तौर पर दिया जा रहा है।
सेट करें ग्रुप में कौन कर सकता है ऐड
व्हाट्सएप ग्रुप की सेटिंग्स में एक नया फीचर आया है। इस फीचर की मदद से आप तय कर सकते हैं कि किसी ग्रुप में आपको कौन ऐड कर सकता है और कौन नहीं। इसके लिए आपको वॉट्सऐप में 'Everyone', 'My Contacts' और 'Nobody' का ऑप्शन मिलता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपके वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो को हर कोई देखे, तो इसके लिए आप सेटिंग्स में कुछ बदलाव कर सकते हैं। डिस्प्ले पिक्चर को सेफ रखने के लिए सेटिंग्स में जाकर अकाउंट्स में जाएं और प्रिवेसी पर टैप करें। इसके बाद प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। ऐसा करते ही आपको 'Everyone', 'My Contacts' और 'Nobody' ऑप्शन दिख जाएगा। अनजान लोग आपकी डीपी न देखें इसके लिए My contacts को सिलेक्ट करें।
Do LCSS
*LIKE
*COMMENT
*SHARE
*SUBSCRIBE