मथुरा 18 जनवरी 2024 वृन्दावन में अज्ञात युवक की नृशंस हत्या की घटना प्रकाश में आई है। प्रेम मंदिर के समीप वन विभाग की कोठरी में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैली है। बताया गया है कि युवक की हत्या उसके सिर से गर्दन तक किसी नुकीली वस्तु से प्रहार कर की गई है। पुलिस मृतक की पहचान और घटना की जांच में जुटी है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक नगर डॉ अरविंद कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है-