Noida Anthem by Kailash Kher

Опубликовано: 17 Октябрь 2024
на канале: Tricity Today
57,083
827

Kailash Kher sang Noida Anthem, UP ki Shaan Noida, Shehron Ki Jaan Noida.

मशहूर भारतीय सिंगर कैलाश खेर ने नोएडा एंथम गाना गाया है। जिसके बोल, "यूपी की शान नोएडा, शहरों की जान नोएडा" है। यह सॉन्ग नोएडा प्राधिकरण ने प्रस्तुत किया है। सोमवार को नोएडा शिल्प हाट में आयोजित यूपी दिवस समारोह में यह एंथम लांच किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि, उन्हें आज नोएडा आना था। मौसम खराब होने के कारण उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है।

नोएडा सिर्फ उत्तर प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश का एक खूबसूरत शहर बन गया है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन था है। गौतमबुद्ध नगर में ही सबसे बड़ी फिल्म सिटी बसने जा रही है। स्वच्छता की रैंकिंग में नोएडा अव्वल नंबर पर आया है। नोएडा की स्वच्छता गुणगान पूरे देश में है। इसलिए कैलाश खेर ने नोएडा एंथम सॉन्ग में यूपी की शान नोएडा, शहरों की जान नोएडा को बताया है।

एंथम में शहर के पर्यावरण, स्वच्छता, उद्योग, आवासीय सुविधाओं, सड़कों, पार्कों और हरियाली को पिरोया गया है।

#NoidaAnthem #KailashKher #UPKiShaan