#tricitytoday #womendayspecial #womenday #upnews #upnewstoday #noida
महिला किसी भी घर, समाज और देश का एक अहम हिस्सा होती है। कभी मां, बेटी, बहन, पत्नी के रूप में वह हमेशा खड़ी मिलती है। किसी भी बच्चे को जब चोट लगती है, तो वह सबसे पहले मां को पुकारता है। हमारे समाज में महिला अपने जन्म से लेकर मृत्यु तक एक अहम किरदार निभाती है। अपनी सभी भूमिकाओं में निपुणता दर्शाने के बावजूद आज के आधुनिक युग में भी महिला पुरुष के पीछे ही खड़ी दिखाई देती है। पुरुष प्रधान समाज में महिला की योग्यता को आदमी से आंका जाता है। सरकार के जागरूकता फैलाने वाले कई कार्यक्रम चलाने के बावजूद महिला की जिंदगी पुरुषों की के मुकाबले काफी जटिल हो गयी है। महिला को अपनी जिंदगी का ख्याल तो रखना ही पड़ता है, साथ में पूरे परिवार का भी ध्यान रखना पड़ता है। सभी रिश्तों को निभाने के बाद भी वह पूरी शक्ति से नौकरी करती है, ताकि अपना, परिवार और देश का भविष्य उज्ज्वल बना सके। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारे गौतमबुध्द नगर में अहम पदों पर तैनात रहकर अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने वाली महिलाओं से ट्राईसिटी टुडे ने उनका नजरिया जानने की कोशिश की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रस्तुत है खास बातचीत...