बैतूल-भोपाल हाइवे पर सुखतवा का पुल ढहा, हाइवे से यातायात ठप

Опубликовано: 11 Июнь 2026
на канале: NEWS HOUR 24x7
8,023
80

भोपाल- बैतूल नेशनल हाईवे पर सुखतवा नदी का पुल रविवार को टूटकर गिर गया... नर्मदापुरम के सुखतवा कस्बे में करीब 25 फीट ऊंचा यह पुल ब्रिटिश शासन में बना था.. पुल से बड़ा ट्राला गुजर रहा था... तभी पुल का हिस्सा नदी में गिर गया... 138 व्हील वाला यह ट्रॉला हैवी मशीन को लेकर पावर ग्रिड इटारसी जा रहा था.. पुल टूटने से भोपाल-नागपुर हाईवे के ट्रैफिक को नर्मदापुरम प्रशासन दूसरे रास्ते से डायवर्ट करने की तैयारी कर रहा है... इस पुल से हर दिन 5 हजार से अधिक वाहन क्रॉस होते थे...बता दें ये ट्राॅला हैदराबाद से इटारसी के लिए 6 मार्च को निकला था... खराब होने के कारण यह 4 दिन तक बैतूल में सातमऊ स्टाप के पास हाईवे किनारे खड़ा रहा... इसे सुधारने के लिए इंजीनियर बुलाए गए थे... ट्रॉला रविवार को बैतूल से इटारसी जाने के लिए फिर रवाना हुआ था...लेकिन जैसे ही ट्राला सुखतवा पुल पर पहुंचा तो अंग्रेजों के जमाने में बना सुखतवा पुल भरभरा कर गिर गया...हादसे में ड्राइवर समेत 4 लोग थे, जो घायल हो गए...
#NB NEWS
SATELLITE NEWS CHANNEL brings us the latest news from all over the NATION and STATE (MP, CG & Rajasthan) on Politics, Entertainment, Business, Current Affairs, Movies, Television, Lifestyle, Reviews, Health and many more.

PRAMAN SAGAR MEDIA NETWORK PRIVTE LIMITED is a well known name in electronic media. We are known for a healthy reputation and dedication. Our team members work for every field of media and deliver more compatibility and quality. We are working for NB NEWS, a 24x7 Satellite Hindi News Channel and telecast news from every corner of world. We also telecast different programmed from every sector of society. We deliver with truth and honesty.