छत्तीसगढ़ डी एड / बी एड की मेरिट लिस्ट कब आएगी

Опубликовано: 17 Июль 2026
на канале: Cg Latest 247
1,458
34

बीएड व डीएलएड में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग शुरू है। इस बार बीएड से ज्यादा डीएलएड की डिमांड है। डीएलएड की 6600 सीटों में प्रवेश के लिए 45 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं। जबकि बीएड की 14400 सीटों के लिए 25 हजार से अधिक छात्रों के फार्म मिले हैं।

पहले राउंड में दावा-आपत्ति के लिए पहली लिस्ट सोमवार, 16 अगस्त को जारी होगी। इसे लेकर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से तैयारी की जा रही है। लिस्ट को लेकर आई आपत्ति के निपटारे के बाद प्रवेश के लिए पहली सूची 19 सितंबर को आएगी।

इसके अनुसार संबंधित कॉलेजों में एडमिशन होंगे। जानकारों का कहना है कि प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए बीएड अमान्य और डीएलएड मान्य होने के कारण डीएलएड की मांग बढ़ी है। इस बार इसकी प्रवेश परीक्षा में भी परीक्षार्थियों की संख्या अधिक थी। इस बार 2 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसी तरह बीएड की प्रवेश परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी थे। पहली राउंड की काउंसिलिंग में डीएलएड के लिए ज्यादा आवेदन आने से संभावना है कि पहले चरण में ही अधिकांश सीटें भर जाएगी।