Google Pay का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों से रेटिंग और समीक्षाएं देने के लिए कहें

Опубликовано: 07 Май 2026
на канале: Google Help
413
4

अब ग्राहक, Google Pay से आपको पेमेंट करने के बाद आपके कारोबार को रेटिंग और समीक्षा दे सकते हैं. सीधे Google Pay for Business ऐप्लिकेशन से, कारोबार के बारे में ग्राहक की प्रतिक्रियाएं देखी जा सकती हैं और मैनेज की जा सकती हैं.

इस वीडियो में बताया गया है कि:
कैसे ग्राहक अपने Google Pay ऐप्लिकेशन से आपको पेमेंट करने के बाद, आपके कारोबार को रेटिंग और समीक्षा दे सकते हैं.
कैसे Google Pay for Business ऐप्लिकेशन पर, ग्राहकों से मिली सभी समीक्षाएं और रेटिंग आसानी से देखी जा सकती हैं और मैनेज की जा सकती हैं.

Google पर कारोबार को मिली समीक्षाओं और रेटिंग से, नए ग्राहकों का ध्यान खींचने, उनका भरोसा जीतने, और इंटरनेट पर कारोबार की मौजूदगी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.

अपने ग्राहकों को Google Pay से पेमेंट करने के लिए कहें. साथ ही, उन्हें अपना अनुभव, Google Search, Google Maps, और Google के अन्य प्लैटफ़ॉर्म पर शेयर करने के लिए कहें, ताकि ऑनलाइन आपके कारोबार की लोकप्रियता बढ़ाने में मदद मिले.

#GooglePay #GooglePayforBusiness #BusinessTips #SmallBusiness #CustomerReviews #OnlineReputation #GrowYourBusiness #RatingsAndReviews