Sign Language Information- UDID Card : दिव्यांगों के लिए बनाया जा रहा है स्मार्ट यूडीआईडी कार्ड

Опубликовано: 13 Сентябрь 2026
на канале: Dr Shivajee Kumar
169
7

दिव्यांगों को विशिष्ट पहचान पत्र के रूप में स्मार्ट यूडीआईडी कार्ड दिया जा रहा है। इस कार्ड से दिव्यांग देशभर में कहीं भी अपनी पहचान बताकर इलाज करा सकते हैं। समाज कल्याण विभाग दिव्यांगों की समस्या को देखते हुए अब आल इंडिया लेवल पर उनके लिए यह कार्ड जारी कर रहा है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग दफ्तर, जिला अस्पताल, दिल्ली सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में एक साफ्टवेयर सिस्टम लगा है।

जिसमें एंट्री होते ही संबंधित अधिकारी एप्रूवल कर पोस्ट के माध्यम से संबंधित दिव्यांग के पते पर यूडीआईडी कार्ड भेज देता है। यूडीआईडी कार्ड के लिए दिव्यांग को पहले समाज कल्याण विभाग में पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के लिए आवेदन फाॅर्म के साथ विकलांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जमा करना होगा।

विभाग से एप्रूवल के बाद सीएमएचओ आॅफिस में एप्रूवल होगा, इसके बाद ऑनलाइन दिल्ली स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में फाइनल एप्रूवल के बाद कार्ड जारी होता है।

यूडीआईडी कार्ड से होगी पहचान:शासन से दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं का लाभ यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से दिया जा सकता है। यह कार्ड दिव्यांगों के सत्यापन व उनकी पहचान के लिए एक मात्र दस्तावेज भी होगा। दिव्यांगों को कई प्रकार के दस्तावेज व उनकी प्रतियां रखने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग में दिव्यांगों को अपना पंजीयन कराना होगा।