हर संकट का हल होगा आज नही तो कल होगा।Vikas।

Опубликовано: 27 Август 2026
на канале: S2S LEARNING CLASSES
137
27

श्री कृष्ण ने साफ कहा है कर्म ही तुम्हारा कल होगा
और कर्म तुम्हारा सच्चा है तो कर्म कहा निष्फल होगा
हर एक संकट का हल होगा वो आज नहीं तो कल होगा
लोहा जितनी तप्ता है उतनी ही ताकत भरता है २
सोने में जितनी आग लगे वो उतना प्रखर निखरता है
हीरे पर जितनी धार लगे वह उतना खूब चमकता है
मिट्टी का बर्तन पकता है तब धुन पर खूब खनकता है
सूरज जैसा बनना है तो सूरज जितना जलना होगा २
नदियों जितना आदर पाना है तो पर्वत छोड़ निकलना होगा
और हम आदम के बेटे है २
क्यों सोचें राह सरल होगी
कुछ ज्यादा वक्त लगेगा पर संघर्ष जरुर सफल होगा
हर संकट का हल होगा वो आज नहीं तो कल होगा।