दुबई में फांसी की सजा पाने वाले पंजाबी युवक के परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Опубликовано: 16 Июль 2026
на канале: The Stellar News
19,624
46

दुबई में तीन साल पहले हुए एक पाकिस्तानी युवक की हत्या के मामले में 11 में से 10 युवाओं को फांसी की सजा दिए जाने उपरांत पंजाब से संबंधित इन युवाओं के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इन युवाओं में एक युवक जिला होशियारपुर के गांव हवेली से संबंधित हैं तथा उसके पारिवारिक सदस्यों ने भारत व पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में पंजाब कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने कहा है कि इस मामले को वह भारत सरकार के समक्ष उठाएंगे तथा सरकार के माध्यम से इसे अंतर राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए प्रयास किए जाएंगे ताकि दुबई सरकार को इस मामले में नरम रुख अपनाने को कहा जा सके।