| कुमार मित्तल आंकिक प्रश्न |क्लास 12th भौतिक विज्ञान |चैप्टर 2| प्रकाश का गोलीय पृष्ठों पर अपवर्तन
क्लास 12th भौतिक विज्ञान कुमार मित्तल न्यूमेरिकल चैप्टर 2
class 12th physics numerical solution kumar mittal
#numerical
#न्यूमेरिकल
#physics
#light
#लेंस
Qu.[11] वायु के सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक 3/2 तथा जल का अप 4/3 है। एक द्वि-उत्तल लेन्स के वक्र- पृष्ठों को वक्रता त्रिज्या क्रमश: 20 सेमी तथा 30 सेमी हैं। इस लेन्स की फोकस दूरी (1) वायु में तथा (ii) जल में क्या होगी?
Qu.[12] काँच (अपवर्तनांक = 1.5) के एक उत्तल लेन्स के प्रत्येक पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या 20 सेमी है। 1.75 अपवर्तनांक के द्रव में डुबोने पर इसकी फोकस दूरी तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए।
Qu.[13] एक उभयोत्तल लेन्स 1.5 अपवर्तनांक के काँच से बना है। इसके दोनों पृष्ठों की वक्रता त्रिज्याएँ 20 सेमी हैं। लेन्स की क्षमताओं का अनुपात ज्ञात कीजिए जब इसे वायु में रखा जाए और जब इसे 1.25 अपवर्तनांक के द्रव में डुबाया जाए।
Qu.[14] काँच (n 1.5) से बने एक लेन्स की वायु में फोकस दूरी 0.4 मीटर तथा द्रव में फोकस - दूरी 1.2 मीटर है। द्रव का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए।
Qu.[15] काँच (n = 1.5) के उत्तल लेन्स की वायु में फोकस दूर 50 सेमी है। यदि इसे 1.2 अपवर्तनांक वाले द्रव में डुबा दिया जाये, तो इसकी फोकस दूरी कितनी हो जायेंगी?