अभी भी कुछ लोग हाथीपांव से बचाव की दवा खाने से बच रहें हैं| ऐसी गलती न करें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गए इस अवसर का लाभ उठाएँ और तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या आशा के घर जाकर दवा का सेवन करें| याद रखे कोई भी बहाना बनाना खुद को, अपने बच्चों और परिवार को विकलांग होने के खतरे में डालना होगा। क्योकि जब सब दवा खाएँगे तभी सब हाथीपाँव की बीमारी से बच पाएंगे|