जय श्री राम दोस्तो,
वर्षो के इंतज़ार के बाद भगवान श्री राम का अयोध्या नगरी में आगमन होने जा रहा है , इसी ख़ुशी में आद्या जैन द्वारा भव्य नृत्य प्रस्तुति |
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Pran Pratishtha) का समय तय हो गया है. इस शुभ कार्य के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख और 12.20 मिनट का समय तय किया गया है. अभिजीत मुहूर्त में यह कार्यक्रम होगा. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, इसी तारीख और शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. अयोध्या में चल रही बैठक में यह फैसला किया गया कि इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. प्राण प्रतिष्ठा के एक हफ्ते पहले से पूजा- पाठ का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा