गुलाब जामुन🧆 कैसे बनाएं | Gulab Jamun kese banaye

Опубликовано: 27 Сентябрь 2026
на канале: AtoZ दर्शन TV
3
1

गुलाब जामुन एक प्रकार का पकवान है जो मैदे, खोये तथा चीनी से बनाया जाता है। गलाब जामुन नामक एक फल भी होता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। गुलाब जामुन एक फ़ारसी भाषा का शब्द है।

गुलाब जामुन भारत की प्रसिद्ध मिठाई

गुलाब जामुन बनाने के लिये प्रतिकिलो खोये मे सौ ग्राम मैदा मिलाये। इसमे थोड़ा बेकिँग सोडा मिलाएँ। अब इसे अच्छी तरह गूँथे (मिलाइए)। गुलाब जामुन तो लगभग सभी की पसंदीदा मिठाई है। अक्सर आप इन्हें किसी विशेष उत्सव या समारोह में खाते होंगे या फिर कभी-कभी बजा़र से लाकर। पर क्या कभी आपने इन्हें घर पर बनाया है? यदि नहीं तो आज बनाकर देखिये। गुलाब जामुन दो तरीके से बनते हैं। मावे में थोड़ा सा मैदा मिला कर और मावे में पनीर मिला कर। दोनों ही तरह से बने हुए गुलाब जामुन अत्यंत स्वादिष्ट लगते हैं। आइये आज हम मावे में पनीर मिला कर गुलाब जामुन बनाते हैं। समय : करीब 1-1.1/2 घंटा

आवश्यक सामग्री

मावा (खोया) - 250 ग्राम (1.1/4 कप)

पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)

मैदा - 20-30 ग्राम (2-3 टेबल स्पून)

काजू - 1 टेबल स्पून (एक काजू को 8 टुकड़ों में काट लीजिये)

किशमिश - 1 टेबल स्पून

चीनी - 600 ग्राम (3 कप)

घी - गुलाब जामुन तलने के लिये