find out specific parts in video
2:40 getting the taxi from Govind ghat to trek point
4:30 trekking starts
10:30 talking to people going on trek
27:56 trekking from Ghangaria to Hemkund
old episodes
EP 03 Badrinath & mana village| Day03 | Bdri Hemkund Trip |
• EP 03 Badrinath & mana village| Day03 | B...
EP 02 Drive to Joshimath by Car | Day2 | Bdri Hemkund Trip |
• EP 02 Drive to Joshimath by Car | Day2 | B...
EP 01 Delhi to Rishikesh by Car | Day1 | Bdri Hemkund Trip |
• EP 01 Delhi to Rishikesh by Car | Day1 | ...
हेमकुंड साहिब सिखों का पवित्र धार्मिक स्थल है। यह उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में है। हिमालय की गोद मेें बसा हेमकुंड साहिब सिख धर्म के आस्था का प्रतीक है। इस पवित्र स्थल के कपाट खुल गए हैं। हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने यहां पहले दिन दर्शन किए हैं। लक्ष्मण मंदिर में भी पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। दरअसल, देश-विदेश से हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। चारों तरफ से पत्थरीले पहाड़ और बर्फ से ढ़की चोटियों के बीच बसा हेमकुंड साहिब समुद्र तल से 4329 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां का सफर बहुत ही मुश्किल है। हेमकुंड साहिब जाने के लिए श्रद्धालुओं को बर्फीले रास्ते से होकर जाना पड़ता है। यहां साल में 7-8 महीने बर्फ जमी रहती है और मौसम बहुत ही सर्द बना रहता है। आइए आपको इस पवित्र धार्मिक स्थल की सैर पर ले चलते हैं
गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाते समय क्या-क्या लेकर जाना चाहिए ?
1 . आप अपने पास कुछ जरूरी मेडिसिन (खांसी, सर्दी, बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द और उल्टी) जरूर रखें।
2 . टॉर्च और लाइटर रखना ना भूलें, क्योंकि इसकी जरूरत आपको रात में या फिर सूर्योदय से पहले यात्रा करते समय पड़ सकती है।
3 . आप अपने साथ कर्पूर लेकर जाना ना भूलें, क्योंकि कर्पूर सूंघने से सांस लेने में आसानी होती है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब की ऊंचाई अधिक होने की वजह से यहां पर सांस लेने में दिक्कत होती है और एल्टीट्यूड सिकनेस होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए आप अपने साथ कर्पूर जरूर रखें। आप चाहें तो एल्टीट्यूड सिकनेस से बचने के लिए एक पोर्टेबल ऑक्सीजन बोतल भी अपने साथ लेकर जा सकते हैं, जिसकी कीमत ₹500 होती है।
4 . ट्रेक करने के लिए आप अपने पास एक लकड़ी का स्टिक जरूर रखें।
5 . आप अपने साथ कुछ चॉकलेट और बिस्किट भी रख सकते हैं।
6 . ट्रेकिंग या स्पोर्ट्स शूज अपने साथ लेकर जरूर जाएं, क्योंकि ट्रेकिंग या स्पोर्ट्स शूज पहन कर ट्रेकिंग करने में आसानी होती है।
7 . आपको अपने साथ एक चप्पल लेकर जाना चाहिए, क्योंकि बारिश होने पर अगर आप जूते पहन कर ट्रेक करते हैं, तो आपका जूता भींग जाएगा और आपके जूता भींगने की वजह से श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आप अपने साथ एक चप्पल लेकर जरूर जाएं, ताकि बारिश होने पर भी आप अपनी यात्रा को जारी रख सकें।
8 . अपने साथ रेन कोट लेकर जाना ना भूलें, क्योंकि पहाड़ों पर कभी भी बारिश हो सकती है।
9 . समय के अनुसार आप अपने पास गर्म कपड़े जरूर रखें, क्योंकि यहां पर सालों भर ठंड पड़ती रहती है। इसलिए आप मौसम के अनुसार अपने पास गर्म कपड़े रखना ना भूलें।
10 . आप अपने पास एक पावर बैंक जरूर रखें, क्योंकि पहाड़ों पर मोबाइल और बाकी गैजेट्स वगैरह का बैट्री जल्दी ही डिसचार्ज हो जाता है।
गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा करते समय ध्यान देने योग्य बातें –
1 . ट्रेक करने से पहले आपको मेंटली और फिजिकली फिट होना बेहद जरूरी है।
2 . ट्रेक करते समय पानी का सेवन अधिक मात्रा में करें, क्योंकि पानी ज्यादा पीने से सांस लेने में परेशानी नहीं होती है और यात्रा को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
3 . जल्दी-जल्दी ट्रेक करने की कोशिश ना करें, क्योंकि जल्दी-जल्दी ट्रेक करने से आप बहुत जल्दी थक सकते हैं।
4 . ट्रेक के दौरान अधिक मात्रा में डिनर या लंच ना करें, क्योंकि ऐसा करने से आपको पेट दर्द या उल्टी भी हो सकती है।
5 . छोटे बच्चों को श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर ले जाने से बचें, क्योंकि ज्यादा ऊंचाई होने की वजह से यहां पर बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। और अगर आप अपने छोटे बच्चों को इस यात्रा पर लेकर जा रहे हैं, तो आप ट्रेक करते समय हमेशा अपने बच्चे को अपने साथ लेकर चलें, ताकि उसे किसी भी तरह का कोई परेशानी ना हो जाए।
6 . आप इस यात्रा पर अपने पैर के नाखून छोटे-छोटे करके जाएं, क्योंकि जूता पहन कर ट्रेक करके नीचे आने पर पैर के नाखून बड़े होने की वजह से नाखून सहित पैर का ऊंगली भी दर्द करने लगता है। इसलिए आप श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा करने से पहले अपने पैर के नाखून को छोटा करके ही जाएं।
मुझे उम्मीद है कि मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, ताकि मैं आपको जवाब दे सकूं।
#hemkund #hemkundsahib #uttarakhand #gurudwara #chamoli #valleyofflowers #trek #himalayas #mountains #travel #uttarakhandheaven #india #nature #joshimath #incredibleindia #sikh #travelphotography #flowers #uttarakhandtourism #badrinath #uttrakhand #explore #waheguru #trekking #gurudwarasahib #lake #hemkuntsahib #chamoligarhwal #adventure #govindghat