indian chor bazar har chi saste main etna sasta kahi nahi mile ga omg drone 🤯😱
.
.
.
.
नागपुर. कारीगरों के काम आने वाला पाना, पेंचिस हो या हाईटेक मोबाइल, लैपटॉप या फैशनेबल जींस, टीशर्ट, सभी चीजें शहर में कहीं एक जगह मिलेंगी तो एक ही नाम आएगा वह है शनिचरा बाजार. समय या चलन के साथ पुरानी हो चुकी कई चीजें यहां ढूंढने से मिल जाएंगी. बोलचाल की भाषा में ‘चोर बाजार’ के नाम से भी पहचाना जाने वाला यह मार्केट आज सैकड़ों परिवारों की आवक का जरिया है. 70 वर्ष से भी ज्यादा यह पुराना बाजार अपने ठीक सामने शुरू हुए चमचमाते इम्प्रेस मॉल के बावजूद न केवल अपना अस्तित्व बचाए हुए है, बल्कि समय के साथ इसमें और विस्तार देखने मिला है. काफी कम खर्च में हर किसी की जरूरत का सामान उपलब्ध कराने वाले इस बाजार को इतने वर्षों में भी प्रशासन जगह नहीं दिला पाया.
मुंबई के बाद दूसरा
जानकार बताते हैं कि यह बाजार कई दशकों से लग रहा है. पूरे विदर्भ में इतना बड़ा बाजार और कहीं नहीं लगता. महाराष्ट्र में मुंबई के बाद अपनी तरह का यह दूसरा बाजार है. पूरे विदर्भ से लोग यहां खरीदी करने आते हैं. पहले इस बाजार में सिर्फ कबाड़ व लोहे की वस्तुएं ही मिला करती थीं लेकिन जिस तरह से समय बदला उसी तरह यह बाजार भी पूरा हाईटेक हो गया है. आज यहां लोहे, कबाड़ के साथ-साथ कम्प्यूटर, लैपटॉप, टेबलेट, की-बोर्ड, मोबाइल, डीवीडी, कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम से लेकर अन्य काम की वस्तुएं भी कम दाम में मिल जाती हैं. जो लोग बाहर से महंगी वस्तुएं नहीं ले पाते वे यहां का रुख करते हैं. व्यापारी मुकेश बताते हैं कि इस बाजार में सामान्य से लेकर धनाढ्य वर्ग तक के लोग आते हैं. यहां पर लाखों की वस्तुएं हजारों रुपये में मिल जाती हैं. बहुत सी पुरान जमाने की वस्तुएं जो किसी संग्रहालय में देखने मिलती हैं वे भी बाजार में बिकने के लिए आती हैं. ऐसी वस्तुएं यदि बाहर खरीदने जायेंगे तो इनके दाम बहुत अधिक होते हैं. इसलिए धनाढ्य लोग भी इस बाजार में आते हैं.
follow instagram :- / sensi_golu_695
#chor#chorbazar#charger